जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव बस्ती :भाजपा ने संजय चौधरी को घोषित किया प्रत्याशी

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव बस्ती :भाजपा ने संजय चौधरी को घोषित किया प्रत्याशी
Zila Panchayat Basti Sanjay Chaudhary

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में संजय चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है.गौरतलब है कि जिले में भाजपा समर्थित नौ सदस्य हैं. सपा समर्थित 16, कांग्रेस समर्थित एक, बसपा समर्थित छह, भासपा समर्थित दो, भीम आर्मी समर्थित एक और अन्य आठ सदस्य हैं. 

बता दें सहायक निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री से लेकर मतगणना तक का कार्य न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में होगा.

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 26 जून 2021 को नाम निर्देशन पूर्वाहन 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जायेगा तथा इसी दिन दोपहर 3:00 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की जाएगी.

UP में 17 साल बाद इस पद पर निकली सरकारी भर्ती, 9 मार्च से शुरू होंगे आवेदन यह भी पढ़ें: UP में 17 साल बाद इस पद पर निकली सरकारी भर्ती, 9 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है