Yogi Adityanath In Basti: BJP कार्यकर्ता की गुहार- मुख्यमंत्री जी! अफसर हकीकत छुपाते हैं, असल बात जाननी है तो हमारी भी सुन लो

Chief Minister In Basti: बीजेपी नेता ने जनप्रतिनिधि व संगठन से सलाह लेने का दिया सुझाव

yogi adityanath in basti nitesh sharma

बस्ती. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस्ती दौरा सुनिश्चित हुआ है. सरकारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम उक्त तिथि को   जनपद के किसी  किसी गांव का दौरा करेंगे. भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश शर्मा ने सीएम के आधिकारिक ट्वीटर पर ट्वीट करके बस्ती जनपद के दौरे के दौरान किसी गांव के भ्रमण करने की सूचना को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि गांव की वास्तविक हकीकत को जानना हो तो वे निर्धारित समय पर जिस गांव का दौरा करना है उसका चयन स्वयं करें.

उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रायः सूबे के मुखिया अथवा बड़े अधिकारियों के आगमन पर जनपद के अधिकारी उन गांवों का दौरा कराते हैं जहां वे गांव की तस्वीर को बदलने के लिए पहले से ही उस पर अस्थाई परिवर्तन कर देते हैं. कहा कि ऐसे में जिम्मेदार आगंतुक से वास्तविक स्थिति छिप जाती है. नतीजतन जिम्मेदार लोग सच्चाई से अनभिग्ग होकर मीडिया और समाज में विकास की झूठी बयानबाजी और दावे करने लगते हैं. ऐसे करने से पूरे जनपद में वे उपहास का पात्र बनते हैं. भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि यदि उन्हें दौरा करने वाले गांव के चयन में समस्या हो रही हो तो इसके लिए  वे संगठन अथवा जनप्रतिनिधियों का सहारा लें. जिससे उनके जनपद भ्रमण के उद्देश्य का वास्तविक परिणाम मिल सके.

बस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विरोध, बोले- नया पेंशन कानून नहीं चलेगा यह भी पढ़ें: बस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विरोध, बोले- नया पेंशन कानून नहीं चलेगा

भाजपा नेता नितेश शर्मा के इस पहल को सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों के द्वारा जमकर सराहा गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना विचार प्रकट करते हुए उक्त सुझाव की खूब प्रशंसा किया है. अब देखना यह है कि यह सुझाव सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को यह कितना रास आता है.

Basti Petrol News: बस्ती में पेट्रोल-डीजल के संकट के दावों के बीच सांसद राम प्रसाद चौधरी ने पूछे ये सवाल, जनता से की खास अपील यह भी पढ़ें: Basti Petrol News: बस्ती में पेट्रोल-डीजल के संकट के दावों के बीच सांसद राम प्रसाद चौधरी ने पूछे ये सवाल, जनता से की खास अपील

सच तो ये है कि यह आवाज अकेले नीतीश शर्मा की नहीं है. प्रशासनिक स्तर पर कोरोना महामारी में कुप्रबन्धन, ओपेक चिकित्सालय कैली में मरीजों के परिजनो का उत्पीड़न, उपेक्षा, आक्सीजन गैस के न मिलने आदि बिन्दुओं पर लोगों में स्वाभाविक रोष है. 

यूपी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर 2 दिन का अवकाश, जानें क्या-क्या रहेगा बंद? यह भी पढ़ें: यूपी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर 2 दिन का अवकाश, जानें क्या-क्या रहेगा बंद?

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
26 May 2021 By Bhartiya Basti

Yogi Adityanath In Basti: BJP कार्यकर्ता की गुहार- मुख्यमंत्री जी! अफसर हकीकत छुपाते हैं, असल बात जाननी है तो हमारी भी सुन लो

Chief Minister In Basti: बीजेपी नेता ने जनप्रतिनिधि व संगठन से सलाह लेने का दिया सुझाव

बस्ती. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस्ती दौरा सुनिश्चित हुआ है. सरकारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम उक्त तिथि को   जनपद के किसी  किसी गांव का दौरा करेंगे. भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश शर्मा ने सीएम के आधिकारिक ट्वीटर पर ट्वीट करके बस्ती जनपद के दौरे के दौरान किसी गांव के भ्रमण करने की सूचना को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि गांव की वास्तविक हकीकत को जानना हो तो वे निर्धारित समय पर जिस गांव का दौरा करना है उसका चयन स्वयं करें.

उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रायः सूबे के मुखिया अथवा बड़े अधिकारियों के आगमन पर जनपद के अधिकारी उन गांवों का दौरा कराते हैं जहां वे गांव की तस्वीर को बदलने के लिए पहले से ही उस पर अस्थाई परिवर्तन कर देते हैं. कहा कि ऐसे में जिम्मेदार आगंतुक से वास्तविक स्थिति छिप जाती है. नतीजतन जिम्मेदार लोग सच्चाई से अनभिग्ग होकर मीडिया और समाज में विकास की झूठी बयानबाजी और दावे करने लगते हैं. ऐसे करने से पूरे जनपद में वे उपहास का पात्र बनते हैं. भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि यदि उन्हें दौरा करने वाले गांव के चयन में समस्या हो रही हो तो इसके लिए  वे संगठन अथवा जनप्रतिनिधियों का सहारा लें. जिससे उनके जनपद भ्रमण के उद्देश्य का वास्तविक परिणाम मिल सके.

भाजपा नेता नितेश शर्मा के इस पहल को सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों के द्वारा जमकर सराहा गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना विचार प्रकट करते हुए उक्त सुझाव की खूब प्रशंसा किया है. अब देखना यह है कि यह सुझाव सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को यह कितना रास आता है.

सच तो ये है कि यह आवाज अकेले नीतीश शर्मा की नहीं है. प्रशासनिक स्तर पर कोरोना महामारी में कुप्रबन्धन, ओपेक चिकित्सालय कैली में मरीजों के परिजनो का उत्पीड़न, उपेक्षा, आक्सीजन गैस के न मिलने आदि बिन्दुओं पर लोगों में स्वाभाविक रोष है. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/yogi-adityanath-in-basti-nitesh-sharma-bjp-coronavirus-in-basti-covid19-news-harish-dwivedi/article-6424
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है