कड़ी सुरक्षा में चल रहा है जनपद न्यायालय बस्ती में काम काज

Basti District Court Kachehari News Amidst Lockdown

बस्ती (Basti News).कोरोना वायरस के खतरों से बचाव और शारीरिक दूरी का पालन करते हुये जनपद न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में जिला अदालत ने कार्य करना शुरू कर दिया है.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार जायसवाल ने जनपद न्यायाधीश के माध्यम से बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर ई-मेल मपिसपदहइंेजप /हउंपसण्बवउ तैयार किया गया है. प्रातःकालीन न्यायालय के समय में कम्प्यूटर अनुभाग में दाखिल होने वाले अति आवश्यक वाद ई मेल एवं व्यक्तिगत माध्यम के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 8.30 बजे तक ही लिये जायेंगे. समय के उपरान्त प्राप्त होने वाले ई-मेल के माध्यम से प्रेषित वाद अगले कार्य दिवस में स्वीकार किये जायेंगे.

अधिवक्ता एवं वादकारियों की सहायता के लिये हेल्प लाइन नम्बर 05542-245914 एवं मोबाइल नम्बर 935348447 संचालित किया जा रहा है. न्यायालय परिसर में उन्ही अधिवक्ताओं को प्रवेश मिलेगा जिनके मुकदमें उस तिथि में होंगे. न्यायालय परिसर को प्रतिदिन सेनेटाइज कराने के साथ ही आने- जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराया जा रहा है.

डायट में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित यह भी पढ़ें: डायट में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

यह भी पढ़ें: बस्ती: वर्चुअल कोर्ट के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हर नियम का पालन, सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्क्रीनिंग जारी

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 May 2020 By Bhartiya Basti

कड़ी सुरक्षा में चल रहा है जनपद न्यायालय बस्ती में काम काज

बस्ती (Basti News).कोरोना वायरस के खतरों से बचाव और शारीरिक दूरी का पालन करते हुये जनपद न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में जिला अदालत ने कार्य करना शुरू कर दिया है.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार जायसवाल ने जनपद न्यायाधीश के माध्यम से बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर ई-मेल मपिसपदहइंेजप /हउंपसण्बवउ तैयार किया गया है. प्रातःकालीन न्यायालय के समय में कम्प्यूटर अनुभाग में दाखिल होने वाले अति आवश्यक वाद ई मेल एवं व्यक्तिगत माध्यम के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 8.30 बजे तक ही लिये जायेंगे. समय के उपरान्त प्राप्त होने वाले ई-मेल के माध्यम से प्रेषित वाद अगले कार्य दिवस में स्वीकार किये जायेंगे.

अधिवक्ता एवं वादकारियों की सहायता के लिये हेल्प लाइन नम्बर 05542-245914 एवं मोबाइल नम्बर 935348447 संचालित किया जा रहा है. न्यायालय परिसर में उन्ही अधिवक्ताओं को प्रवेश मिलेगा जिनके मुकदमें उस तिथि में होंगे. न्यायालय परिसर को प्रतिदिन सेनेटाइज कराने के साथ ही आने- जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बस्ती: वर्चुअल कोर्ट के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हर नियम का पालन, सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्क्रीनिंग जारी

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/work-is-going-on-in-the-district-court-basti-uttar-pradesh/article-3321
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है