पीड़ित महिला ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Bhartiya Basti

बस्ती (Basti News). पैकोलिया थाना क्षेत्र के टिकुइया निवासी स्वामीनाथ की पत्नी संगीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है. भेजे पत्र में संगीता ने कहा है कि गत 13 मई की रात्रि लगभग 8.30 बजे जब वह घर के बाहर खेत में गई थी तो गांव के ही रामजनक उर्फ करिया पुत्र रामचन्दर ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुये दुराचार का प्रयास किया, शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग आ गये जिससे उसकी आबरू बच गई.

संगीता देवी के अनुसार उसके पति ने 112 नम्बर पर फोन किया, पुलिस आई और दूसरे दिन पूंछताछ के लिये थाने पर बुलाया. संगीता के अनुसार दोषी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की जगह पुलिस सुलह के लिये दबाव बना रही है. यही नहीं उसके पति को भी डराने, धमकाने के साथ ही फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दिया जा रहा है.

संगीता देवी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुये दोषी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है क्योंकि दोषी लगातार धमकियां दे रहे हैं.

Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित यह भी पढ़ें: Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 May 2020 By Bhartiya Basti

पीड़ित महिला ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती (Basti News). पैकोलिया थाना क्षेत्र के टिकुइया निवासी स्वामीनाथ की पत्नी संगीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है. भेजे पत्र में संगीता ने कहा है कि गत 13 मई की रात्रि लगभग 8.30 बजे जब वह घर के बाहर खेत में गई थी तो गांव के ही रामजनक उर्फ करिया पुत्र रामचन्दर ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुये दुराचार का प्रयास किया, शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग आ गये जिससे उसकी आबरू बच गई.

संगीता देवी के अनुसार उसके पति ने 112 नम्बर पर फोन किया, पुलिस आई और दूसरे दिन पूंछताछ के लिये थाने पर बुलाया. संगीता के अनुसार दोषी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की जगह पुलिस सुलह के लिये दबाव बना रही है. यही नहीं उसके पति को भी डराने, धमकाने के साथ ही फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दिया जा रहा है.

संगीता देवी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुये दोषी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है क्योंकि दोषी लगातार धमकियां दे रहे हैं.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/victim-woman-pleads-justice-to-sp/article-3555
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है