UP Politics: सपा विधायक के बयान से बीजेपी की बढ़ी धड़कन, कांग्रेस में भी टेंशन में

UP Politics Samajwadi Party News:

samajwadi party akhilesh yadav

Samajwadi Party News: लोकसभा चुनाव के लिए छ चरणों का मतदान हो चुका है और अब सातवें की तैयारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने अपने बयान से भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, दोनों की टेंशन बढ़ा दी है. बस्ती में कप्तानगंज से सपा विधायक कवींद्र चौधरी ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर जो बयान दिया है, वह कई मायनों में अहम है.

सपा विधायक ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा है कि इस देश के प्रधानमंत्री पद के लिए अखिलेश यादव सबसे अच्छा चेहरा है. इसके पीछे सपा विधायक ने वजह भी बताई. सपा नेता ने कहा कि अखिलेश के पास सत्ता का लंबा अनुभव है और वह ऑस्ट्रेलिया से पढ़े हैं.

बता दें इस मुद्दे पर कांग्रेस के कई नेता पहले ही कह चुके हैं कि वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं. रायबरेली में जब कांग्रेस के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल प्रचार करने पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि जनता सिर्फ सांसद नहीं देश का पीएम चुन रही है.

बस्ती कोतवाल पर आरोप, पीड़ित को ही केस में फंसाने की धमकी! यह भी पढ़ें: बस्ती कोतवाल पर आरोप, पीड़ित को ही केस में फंसाने की धमकी!

इस मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता में जब अखिलेश से पूछा गया था तो उन्होंने सवाल को लगभग टालते हुए कहा था कि यह हमारी रणनीति का हिस्सा है और हम इस पर कोई खुलासा नहीं करेंगे. 

Basti News: जयन्ती पर  होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुएल हैनिमैन को किया नमन्ः योगदान पर चर्चा यह भी पढ़ें: Basti News: जयन्ती पर होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुएल हैनिमैन को किया नमन्ः योगदान पर चर्चा

दीगर है कि कवींद्र के पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी बस्ती लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी हैं. वह तीसरी बार सांसदी का चुनाव लड़ रहे हैं.

बस्ती नगर पालिका को मिले एक जेसीबी, एक पोकलैण्ड, सफाई और विकास कार्य होंगे आसान यह भी पढ़ें: बस्ती नगर पालिका को मिले एक जेसीबी, एक पोकलैण्ड, सफाई और विकास कार्य होंगे आसान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
26 May 2024 By Bhartiya Basti

UP Politics: सपा विधायक के बयान से बीजेपी की बढ़ी धड़कन, कांग्रेस में भी टेंशन में

UP Politics Samajwadi Party News:

Samajwadi Party News: लोकसभा चुनाव के लिए छ चरणों का मतदान हो चुका है और अब सातवें की तैयारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने अपने बयान से भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, दोनों की टेंशन बढ़ा दी है. बस्ती में कप्तानगंज से सपा विधायक कवींद्र चौधरी ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर जो बयान दिया है, वह कई मायनों में अहम है.

सपा विधायक ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा है कि इस देश के प्रधानमंत्री पद के लिए अखिलेश यादव सबसे अच्छा चेहरा है. इसके पीछे सपा विधायक ने वजह भी बताई. सपा नेता ने कहा कि अखिलेश के पास सत्ता का लंबा अनुभव है और वह ऑस्ट्रेलिया से पढ़े हैं.

बता दें इस मुद्दे पर कांग्रेस के कई नेता पहले ही कह चुके हैं कि वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं. रायबरेली में जब कांग्रेस के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल प्रचार करने पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि जनता सिर्फ सांसद नहीं देश का पीएम चुन रही है.

इस मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता में जब अखिलेश से पूछा गया था तो उन्होंने सवाल को लगभग टालते हुए कहा था कि यह हमारी रणनीति का हिस्सा है और हम इस पर कोई खुलासा नहीं करेंगे. 

दीगर है कि कवींद्र के पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी बस्ती लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी हैं. वह तीसरी बार सांसदी का चुनाव लड़ रहे हैं.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/up-politics-kaptanganj-basti-mla-kavindra-chaudhary-on-akhilesh-yadav-and-pm-of-india/article-14052
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है