सपा के राजभर सम्मेलन में उठे जमीनी मुद्दे

भाजपा सरकार में हो रहा है राजभर समाज के साथ छल-रमाशंकर विद्यार्थी

सपा के राजभर सम्मेलन में उठे जमीनी मुद्दे
samajwadi party basti news

बस्ती . रविवार को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की  अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर राजभर सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने कहा कि भाजपा की सरकार में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की घोर उपेक्षा हुई है. राजभर समाज चौतरफा उपेक्षा, उत्पीड़न का शिकार है. सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्ग के अधिकारों को सुनियोजित ढंग से छीना जा रहा है. कहा कि जब चुनाव नजदीक है तो राजभर समाज का वोट हासिल करने के लिये कुछ लोग फिर बरगला रहे हैं किन्तु राजभर समाज के लोग अब समझ चुके हैं कि उनका हित सपा में ही सुरक्षित है.

अनेक उदाहरण देते हुये रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में राजभर समाज के नौजवानों की घोर उपेक्षा हुई. उन्होने पढाई तो खूब किया किन्तु कुनीतियों का शिकार होकर वे नौकरियों से वंचित हो गये. कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजभर समाज एकजुट होकर सपा के साथ है. वे बहकावे में आने वाले नहीं है.

सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार हमारे संवैधानिक अधिकारों  को छीन लेना चाहती है.  हमे आज बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को आर्दश मानकर अपने हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाना होगा. सपा में राजभर समाज का पूरा सम्मान है और पिछली सरकार में भी उन्हें पूरा अवसर मिला था.

बस्ती के मुंडेरवा सरकारी अस्पताल की हालत खराब, महीनों से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन यह भी पढ़ें: बस्ती के मुंडेरवा सरकारी अस्पताल की हालत खराब, महीनों से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन

राजभर सम्मेलन को मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामललित चौधरी, समीर चौधरी, अरविन्द सोनकर, महेश तिवारी, मो. स्वालेह, भोला यादव, अमित गौड़, अभिषेक उपाध्याय, मो0 जावेद, अखिलेश यादव, कैलाशनाथ राजभर, मधुर राजभर, शंकर राजभर, लालू राम भारद्वाज आदि ने सम्बोधित किया. कहा कि सभी समाजों का हित सपा में ही सुरक्षित है.

अराजकता का तांडव था, गरीबों को नहीं मिल पाता था लाभ- पहले की सरकारों पर सीएम योगी का जुबानी हमला यह भी पढ़ें: अराजकता का तांडव था, गरीबों को नहीं मिल पाता था लाभ- पहले की सरकारों पर सीएम योगी का जुबानी हमला

सम्मेलन में मुख्य रूप से अशोक कुमार राजभर, महेन्द्र राजभर, पतिराम राजभर, रामशव्द राजभर, वासुदवे राजभर, राम सुभग राजभर, राम उग्रह, सुनील, रामजीत राजभर, रंगीलाल राजभर, मुन्नू राजभर, विजय राजभर, काशी राजभर, घनश्याम राजभर, विक्रम राजभर, संजय गौतम, सिकन्दर कुमार राजभर, भोला पाण्डेय, मो. शाहिर, पिन्टू, मो. हारिश, रजनीश यादव, विकास यादव, संदीप राजभर, जर्सी यादव, राम सिंह चौहान, मो. इस्माइल, शिव निहाल शर्मा, मो. आमिश खान के साथ ही बड़ी संख्या में राजभर समाज के लोग एवं सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे.

बस्ती में दवा के बहाने कराई जमीन की रजिस्ट्री! पीड़िता ने DM से लगाई न्याय की गुहार यह भी पढ़ें: बस्ती में दवा के बहाने कराई जमीन की रजिस्ट्री! पीड़िता ने DM से लगाई न्याय की गुहार

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है