UP Mein Barish के बीच बस्ती, गोंडा समेत इन जिलों में इतने दिन के लिए स्कूल बंद, जानें- अपने जिले का हाल

UP Mein Barish Ka Update

UP Mein Barish news

Uttar Pradesh के कई जिलों में बारिश के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. बस्ती, गोंडा, अमेठी,अयोध्या , अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. गोंडा के जिलाधिकारी के सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी गई कि कल दिनाँक: 28 सितंबर,2024 को भारी बारिश के दृष्टिगत कक्षा 1 से 08 तक जनपद के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है.

बस्ती में जिला बेसिक अधिकारी की ओर से भी छुट्टी का आदेश जारी किया गया. बस्ती में जारी आदेश में कहा गया है कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लखनऊ, भारत सरकार के उ०प्र० उप प्रभाग दैनिक मौसम के अनुसार 27.09.2024 से 29.09.2024 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्जन के साथ वज्रपात तथा किन्ही स्थलों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की प्रबल सम्भावना है.

बस्ती में आदेश के अनुसार मौसम विभाग द्वारा जारी किये गये बुलेटिन एवं एडवाइजरी के अनुसार जनपद में आज प्रातः से भारी वर्षा हो रही है. उक्त के दृष्टिगत आपदा प्रबन्ध अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर नाजुक समूह/ छात्रहित को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय, बस्ती द्वारा प्रदत्त अनुमति के क्रम में जनपद में संचालित समस्त परिषदीय सहायता प्राप्त / समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा-1 से कक्षा-12) में दिनांक-28.09.2024 को अवकाश घोषित किया जाता है.

बस्ती में CO सिटी ही नहीं निष्पक्ष? वकीलों ने SP से की कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में CO सिटी ही नहीं निष्पक्ष? वकीलों ने SP से की कार्रवाई की मांग

बस्ती में आदेश में कहा गया है कि उक्त आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय. यदि कोई विद्यालय उपरोक्त आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरूद्व आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी.

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

गोंडा समेत 34 जिलों में अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने गोंडा सहित 34 जिलों में दो दिन के तेज हवा के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम को देखते हुए जिले के 1 से 8 तक सभी परिषदीय विद्यालय बंद हैं. जिले में बीती रात से तेज हवा के साथ रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है. 

बस्ती में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां और मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें: बस्ती में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां और मारपीट का आरोप

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Sep 2024 By Vikas kumar

UP Mein Barish के बीच बस्ती, गोंडा समेत इन जिलों में इतने दिन के लिए स्कूल बंद, जानें- अपने जिले का हाल

UP Mein Barish Ka Update

Uttar Pradesh के कई जिलों में बारिश के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. बस्ती, गोंडा, अमेठी,अयोध्या , अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. गोंडा के जिलाधिकारी के सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी गई कि कल दिनाँक: 28 सितंबर,2024 को भारी बारिश के दृष्टिगत कक्षा 1 से 08 तक जनपद के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है.

बस्ती में जिला बेसिक अधिकारी की ओर से भी छुट्टी का आदेश जारी किया गया. बस्ती में जारी आदेश में कहा गया है कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लखनऊ, भारत सरकार के उ०प्र० उप प्रभाग दैनिक मौसम के अनुसार 27.09.2024 से 29.09.2024 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्जन के साथ वज्रपात तथा किन्ही स्थलों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की प्रबल सम्भावना है.

बस्ती में आदेश के अनुसार मौसम विभाग द्वारा जारी किये गये बुलेटिन एवं एडवाइजरी के अनुसार जनपद में आज प्रातः से भारी वर्षा हो रही है. उक्त के दृष्टिगत आपदा प्रबन्ध अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर नाजुक समूह/ छात्रहित को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय, बस्ती द्वारा प्रदत्त अनुमति के क्रम में जनपद में संचालित समस्त परिषदीय सहायता प्राप्त / समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा-1 से कक्षा-12) में दिनांक-28.09.2024 को अवकाश घोषित किया जाता है.

बस्ती में आदेश में कहा गया है कि उक्त आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय. यदि कोई विद्यालय उपरोक्त आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरूद्व आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी.

गोंडा समेत 34 जिलों में अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने गोंडा सहित 34 जिलों में दो दिन के तेज हवा के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम को देखते हुए जिले के 1 से 8 तक सभी परिषदीय विद्यालय बंद हैं. जिले में बीती रात से तेज हवा के साथ रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/up-barish-update-schools-closed-in-these-districts-including-basti--gonda-amid-heavy-rain-in-up/article-15307
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है