श्रमिकों की सेवा में आगे आये व्यापारी, किया सहयोग

श्रमिकों की सेवा में आगे आये व्यापारी, किया सहयोग
8 51

बस्ती (Basti News). बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष आनन्द राजपाल के संयोजन में बुधवार को व्यापारियों ने टोल प्लाजा के निकट श्रमिकों को बिस्कुट, नमकीन, ब्रेड, पानी आदि उपलब्ध कराकर सहयोग किया. नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने कहा कि कोई भी कल कारखाना, उद्योग, व्यापार बिना मजदूरों के पसीनों के नहीं चल सकता. आज देश का मजदूर संकट में है तो व्यापारी पीछे नहीं हटेेंगे.

श्रमिकों को सामग्री वितरण में सहयोग करने वालों में सूर्य कुमार शुक्ला, ओम प्रकाश आर्य, सुनील कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रमेश गुप्ता, विमल पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल, श्याम अरोरा, अर्चित आर्य, योगेश गुप्ता, अजय चौधरी, जुगल किशोर, ,संजय अग्रहरी राजेश गुप्ता, राजीव अग्रवाल आदि ने सहयोग किया.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है