8 साल के बच्चे समेत तीन कथित कोरोना संदिग्धों की बस्ती मेडिकल कॉलेज में मौत
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस एवं कोरोना कोआर्डिनेटर डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि पंजाब से लौटे 45 वर्षीय निवासी मैगवा महुली (संतकबीरनगर) शख्स को को सांस लेने और दिल में दर्द की शिकायत पर 23 मई की रात भर्ती किया गया था.
24 मई को मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती हुई थी महिला
वहीं बखिरा (संतकबीरनगर निवासी) मुंबई से लौटी 30 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर 24 मई की रात भर्ती किया गया. जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दोनों मरीज ठीक थे. रविवार की रात करीब नौ बजे 45 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई तो वहीं महिला वार्ड में ही चक्कर खाकर गिर पड़ी. फिर उठी ही नहीं. दोनों के शव का स्वैब सैंपल लिया गया और शव मॉर्चरी में रख गाय है.
यह भी पढ़ें: ईद और नवरात्रि के बीच सीएम योगी आज करेंगे अधिकारियों संग बैठक, दे सकते हैं ये दिशा-निर्देशइसके साथ ही मृतकों में से एक आठ वर्षीय बखिरा निवासी बच्चे की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है. तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल से बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया था. 24 मई को वह भर्ती हुआ. तबीयत ठीक होने पर परिजन 25 मई की सुबह जबर्दस्ती घर ले जाने लगे. वह मेडिकल कॉलेज के मेन गेट पर पहुंचे ही थे कि बच्चे ने दम तोड़ दिया.
बता दें जिले में फिलहाल 140 कोरोना केस हैं, जिसमें से 95 एक्टिव केस हैं, 43 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 2 की मौत हो गई है.
यह भी पढ़ें: बस्ती आई श्रमिक स्पेशल में मऊ के युवक का शव बरामद, भानपुर में 77 लोग क्वारंटीन
8 साल के बच्चे समेत तीन कथित कोरोना संदिग्धों की बस्ती मेडिकल कॉलेज में मौत
बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जिले के मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती तीन कथित कोरोना संदिग्धों की सोमवार को मौत हो गई. बस्ती मंडल के संतकबीरनगर जिले के निवासी तीनों मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक आठ वर्षीय मासूम शामिल है. तीनों के स्वैब सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा दिया गया है.
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस एवं कोरोना कोआर्डिनेटर डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि पंजाब से लौटे 45 वर्षीय निवासी मैगवा महुली (संतकबीरनगर) शख्स को को सांस लेने और दिल में दर्द की शिकायत पर 23 मई की रात भर्ती किया गया था.
24 मई को मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती हुई थी महिला
वहीं बखिरा (संतकबीरनगर निवासी) मुंबई से लौटी 30 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर 24 मई की रात भर्ती किया गया. जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दोनों मरीज ठीक थे. रविवार की रात करीब नौ बजे 45 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई तो वहीं महिला वार्ड में ही चक्कर खाकर गिर पड़ी. फिर उठी ही नहीं. दोनों के शव का स्वैब सैंपल लिया गया और शव मॉर्चरी में रख गाय है.
इसके साथ ही मृतकों में से एक आठ वर्षीय बखिरा निवासी बच्चे की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है. तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल से बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया था. 24 मई को वह भर्ती हुआ. तबीयत ठीक होने पर परिजन 25 मई की सुबह जबर्दस्ती घर ले जाने लगे. वह मेडिकल कॉलेज के मेन गेट पर पहुंचे ही थे कि बच्चे ने दम तोड़ दिया.
बता दें जिले में फिलहाल 140 कोरोना केस हैं, जिसमें से 95 एक्टिव केस हैं, 43 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 2 की मौत हो गई है.
यह भी पढ़ें: बस्ती आई श्रमिक स्पेशल में मऊ के युवक का शव बरामद, भानपुर में 77 लोग क्वारंटीन
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है