बस्ती में निबन्ध प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कृत कर थाना प्रभारी ने बढाया हौसला
पुरस्कृत होने वाले बच्चों में पलक राव, अनामिका राव, शिवांगी यादव, शिवम कुमार, साधना चौहान, दीक्षा, अनामिका वर्मा, शालू, सलोनी, अंशिका, मधु शामिल रहीं. बच्चों को पुरस्कृत करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर क्राइम समाज के लिए चुनौती बनती जा रही है. जन जागरूकता से ही साइबर क्राइम पर अंकुश लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह निबंध प्रतियोगिता भी जन जागरूकता का एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिजिटल ढंग से साइबर क्राइम अपना पैर पसार चुका है.
जहाँ डिजिटल धोखाधड़ी, फिशिंग, सिम स्वैपिंग और श्डिजिटल अरेस्टश् जैसे नए तरीके सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों को करोड़ों का नुकसान हो रहा है. इसके लिए जागरूकता और सतर्कता बहुत जरूरी है. कार्यक्रम का संचालन हरि शंकर पाण्डेय ने किया.
यह भी पढ़ें: इस दिन से खुल सकता है महीनों से बंद तांडा पुल, बस्ती–अंबेडकरनगर–आजमगढ़ की कनेक्टिविटी प्रभावितइस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र, साइबर क्राइम उपनिरीक्षक अजय मिश्र, राजेश यादव, दयानंद सिंह, सुगंधलता, विद्यालय के प्रबंधक आरएस वर्मा, प्रधानाचार्य आरपी रंजन, सुखदेव, कुलदीप, रवि रंजन, स्वप्निल मिश्रा, सुनील वर्मा, विद्याराम वर्मा, अजय, जीपी, सुरेंद्र, शीलम, अनुराधा, सुमन, रेखा, ज्योति आदि उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है