जारी रहेगा जरूरतमंदों की सेवा- सांसद हरीश द्विवेदी
मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा के द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लगातार जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है. आगे भी जब लॉकडाउन चलेगा तब लोगों के सेवा का कार्य चलता रहेगा. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बड़ी संख्या में लोगों खाद्य सामग्री दिया गया है.
सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है. विभिन्न योजनाओं के माध्यम लाभार्थियों को सीधे लाभांवित किया जा रहा है. वितरण के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल चैधरी, बृजभूषण पांडेय, पिंटू तिवारी, सत्येंद्र सिंह भोलू, राजू पांडेय, अभिषेक पटेल, आकाश शुक्ल, पंकज श्रीवास्तव ने सहयोग प्रदान किया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है