आजादी की समर गाथा में अमर हो गई बस्ती के 'महुआ डाबर' की शहादत

- बस्‍ती जिले में छह अंग्रेज सैन्‍य अफसरों की हत्‍या कर चर्चा में आए थे क्रांतिकारी - मौत का बदला लेने के लिए अंग्रेजों ने पूरे कस्‍बे को कर दिया था आग के हवाले

MAHUA DABAR BASTI

महुआ डाबर (बस्ती) : अंग्रेज सरकार का अवध इलाके में अधिकाधिक लगान वसूलना मकसद था. ब्रिटिश हुकूमत की इस कुनीति ने किसानों और कारोबारियों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था. कंपनीराज के शोषण के कारण ही 1857 में अवध में जबरदस्त जनविद्रोह हुआ जिसमें समाज के हर तबके ने हिस्सा लिया. महुआ डाबर बस्ती जिले का एक कस्बा था जहां 1830 में मुर्शिदाबाद में अंग्रेजों के अत्याचारों से तंग आकर रेशम के कारीगर आकर बस गए थे. यह एक बहुत ही संपन्न कस्बा था जिसमें दो मंजिला मकानों की अच्छी खासी तादाद थी और शिक्षित वर्ग की भी ठीक-ठाक उपस्थिति भी. अपनी मेहनत और लगन की बदौलत महुआ डाबर ने खूब तरक्की कर ली थी. मनोरमा नदी के किनारे महुआ डाबर की बसावट से नावों से कारोबार होना बहुत आसान हो गया था.

1857 में गुलामी की बेड़ियों में जकड़े अपने वतन की आजादी की चाह में रणबाकुरों ने मोर्चा खोल रखा था. मेरठ से 9-10 मई, 1857 से बगावत की आग सुलगनी शुरू हो गयी. क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सेना के जुल्म व सितम से तंग आकर सबक सिखाने की ठानी. संयोग से वह मौका भी जल्द हाथ आ गया. धानेपुर तालुका से पूर्व सेनापति रहे पिरई खां की अगुवाई में क्रांतियोद्धाओं ने अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिलाकर रख दिया. अपने क्रांतिकारी साथियों के साथ इस इलाके को रणभूमि में तब्दील कर दिया.

क्रांतिवीर पिरई खां की अगुवाई में उनके इंकलाबी साथी देश पर मर मिटने पर आमादा हो गए. 10 जून,1857 को अंग्रेजी सेना के लेफ्टिनेंट लिंडसे, लेफ्टिनेंट थॉमस, लेफ्टिनेंट इंग्लिश, लेफ्टिनेंट रिची, सार्जेन्ट एडवर्ड, लेफ्टिनेंट कॉकल व सार्जेन्ट बुशर फैजाबाद (अयोध्‍या) से बिहार के दानापुर (पटना) जा रहे थे. इधर पिरई खां के नेतृत्व में उनके गुरिल्ला क्रांतिकारी साथियों ने अंग्रेज़ी सेना के कुख्यात अफसरों की घेराबंदी करके तब तक मारा जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी. अंग्रेजी सेना के छह अफसरों के मौत के बाद सार्जेन्ट बुशर घायल अवस्था में किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग निकला और अंग्रेजी हुकूमत के उच्च अधिकारियों को सारी घटना की जानकारी दी.

बस्ती में BSP की बैठक, पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर बना एक्शन प्लान यह भी पढ़ें: बस्ती में BSP की बैठक, पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर बना एक्शन प्लान

MAHUA DABAR BASTI
आदिल खान वंशज क्रांतिवीर पिरई ख़ाँ

अपने छह सैन्‍य अफसरों की मौत से बौखलाई अंग्रेजी सेना ने 20 जून,1857 को बस्ती के तत्कालीन मजिस्ट्रेट पेपे विलियम्स ने घुड़सवार फौजियों की मदद से पांच हजार की आबादी वाले महुआ डाबर गांव को घेरकर जलाकर राख कर दिया. पूरे कस्बे को तहस नहस करने के बाद 'गैरचिरागी' घोषित कर दिया. यहां पर अंग्रेजों के चंगुल में आए निवासियों के सिर कलम कर दिए गए. इनके शवों के टुकड़े-टुकड़े करके दूर ले जाकर फेंक दिया गया. इतना ही नहीं अंग्रेज अफसरों की हत्या के अपराध में जननायक पिरई खां का भेद जानने के लिए गुलाम खान, गुलजार खान पठान, नेहाल खान पठान, घीसा खान पठान और बदलू खान पठान आदि क्रांतिकारियों को 18 फरवरी 1858 सरेआम फांसी दे दी गई. महुआ डाबर गांव के अस्तित्व को मिटाने के लिए पेपे विलियम्स को ब्रिटिश सरकार ने सम्मानित भी किया था.

Basti News: शिवसेना ने किया गौशालाओं की स्थिति सुधारने की मांगः सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: शिवसेना ने किया गौशालाओं की स्थिति सुधारने की मांगः सौंपा ज्ञापन

गौरवशाली विरासत को संजोने की जरूरत
महुआ डाबर की वीरानी देख ऐसा लगता था कि यहां कभी कोई चहल पहल थी ही नहीं. भले ही यह घटना भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक अप्रतिम घटना रही हो जो कि आज भी प्रेरणा देती है. आजाद भारत में तमाम प्रयासों के बावजूद महुआ डाबर के क्रांतिवीरों को बिसरा दिया गया. पुरातत्व विभाग की तरफ से यहां दो बार खुदाई हो चुकी है. आज भी महुआ डाबर पहचान को तरस रहा है. वहीं क्रांतिकारी पिरई खां के नाम से स्‍मारक का लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं.

Basti News: क्षय रोग से मुक्ति के लिये जारी है अभियानः जागरूकता कार्यक्रम में दिया जानकारी यह भी पढ़ें: Basti News: क्षय रोग से मुक्ति के लिये जारी है अभियानः जागरूकता कार्यक्रम में दिया जानकारी

भगत सिंह के भांजे लिख रहे इतिहास
देश की आजादी का हीरक वर्ष शुरु हो गया है. शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह महुआ डाबर पर दस्तावेजों के हवाले से पुस्तक लिख रहे हैं. क्रांतिवीर पिरई खां स्मारक समिति वर्षों से विभिन्न आयोजनो के जरिये महुआ डाबर के गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी से परिचित कराने की अलख जगाती रही है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 Aug 2021 By Bhartiya Basti

आजादी की समर गाथा में अमर हो गई बस्ती के 'महुआ डाबर' की शहादत

- बस्‍ती जिले में छह अंग्रेज सैन्‍य अफसरों की हत्‍या कर चर्चा में आए थे क्रांतिकारी - मौत का बदला लेने के लिए अंग्रेजों ने पूरे कस्‍बे को कर दिया था आग के हवाले

महुआ डाबर (बस्ती) : अंग्रेज सरकार का अवध इलाके में अधिकाधिक लगान वसूलना मकसद था. ब्रिटिश हुकूमत की इस कुनीति ने किसानों और कारोबारियों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था. कंपनीराज के शोषण के कारण ही 1857 में अवध में जबरदस्त जनविद्रोह हुआ जिसमें समाज के हर तबके ने हिस्सा लिया. महुआ डाबर बस्ती जिले का एक कस्बा था जहां 1830 में मुर्शिदाबाद में अंग्रेजों के अत्याचारों से तंग आकर रेशम के कारीगर आकर बस गए थे. यह एक बहुत ही संपन्न कस्बा था जिसमें दो मंजिला मकानों की अच्छी खासी तादाद थी और शिक्षित वर्ग की भी ठीक-ठाक उपस्थिति भी. अपनी मेहनत और लगन की बदौलत महुआ डाबर ने खूब तरक्की कर ली थी. मनोरमा नदी के किनारे महुआ डाबर की बसावट से नावों से कारोबार होना बहुत आसान हो गया था.

1857 में गुलामी की बेड़ियों में जकड़े अपने वतन की आजादी की चाह में रणबाकुरों ने मोर्चा खोल रखा था. मेरठ से 9-10 मई, 1857 से बगावत की आग सुलगनी शुरू हो गयी. क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सेना के जुल्म व सितम से तंग आकर सबक सिखाने की ठानी. संयोग से वह मौका भी जल्द हाथ आ गया. धानेपुर तालुका से पूर्व सेनापति रहे पिरई खां की अगुवाई में क्रांतियोद्धाओं ने अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिलाकर रख दिया. अपने क्रांतिकारी साथियों के साथ इस इलाके को रणभूमि में तब्दील कर दिया.

क्रांतिवीर पिरई खां की अगुवाई में उनके इंकलाबी साथी देश पर मर मिटने पर आमादा हो गए. 10 जून,1857 को अंग्रेजी सेना के लेफ्टिनेंट लिंडसे, लेफ्टिनेंट थॉमस, लेफ्टिनेंट इंग्लिश, लेफ्टिनेंट रिची, सार्जेन्ट एडवर्ड, लेफ्टिनेंट कॉकल व सार्जेन्ट बुशर फैजाबाद (अयोध्‍या) से बिहार के दानापुर (पटना) जा रहे थे. इधर पिरई खां के नेतृत्व में उनके गुरिल्ला क्रांतिकारी साथियों ने अंग्रेज़ी सेना के कुख्यात अफसरों की घेराबंदी करके तब तक मारा जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी. अंग्रेजी सेना के छह अफसरों के मौत के बाद सार्जेन्ट बुशर घायल अवस्था में किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग निकला और अंग्रेजी हुकूमत के उच्च अधिकारियों को सारी घटना की जानकारी दी.

MAHUA DABAR BASTI
आदिल खान वंशज क्रांतिवीर पिरई ख़ाँ

अपने छह सैन्‍य अफसरों की मौत से बौखलाई अंग्रेजी सेना ने 20 जून,1857 को बस्ती के तत्कालीन मजिस्ट्रेट पेपे विलियम्स ने घुड़सवार फौजियों की मदद से पांच हजार की आबादी वाले महुआ डाबर गांव को घेरकर जलाकर राख कर दिया. पूरे कस्बे को तहस नहस करने के बाद 'गैरचिरागी' घोषित कर दिया. यहां पर अंग्रेजों के चंगुल में आए निवासियों के सिर कलम कर दिए गए. इनके शवों के टुकड़े-टुकड़े करके दूर ले जाकर फेंक दिया गया. इतना ही नहीं अंग्रेज अफसरों की हत्या के अपराध में जननायक पिरई खां का भेद जानने के लिए गुलाम खान, गुलजार खान पठान, नेहाल खान पठान, घीसा खान पठान और बदलू खान पठान आदि क्रांतिकारियों को 18 फरवरी 1858 सरेआम फांसी दे दी गई. महुआ डाबर गांव के अस्तित्व को मिटाने के लिए पेपे विलियम्स को ब्रिटिश सरकार ने सम्मानित भी किया था.

गौरवशाली विरासत को संजोने की जरूरत
महुआ डाबर की वीरानी देख ऐसा लगता था कि यहां कभी कोई चहल पहल थी ही नहीं. भले ही यह घटना भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक अप्रतिम घटना रही हो जो कि आज भी प्रेरणा देती है. आजाद भारत में तमाम प्रयासों के बावजूद महुआ डाबर के क्रांतिवीरों को बिसरा दिया गया. पुरातत्व विभाग की तरफ से यहां दो बार खुदाई हो चुकी है. आज भी महुआ डाबर पहचान को तरस रहा है. वहीं क्रांतिकारी पिरई खां के नाम से स्‍मारक का लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं.

भगत सिंह के भांजे लिख रहे इतिहास
देश की आजादी का हीरक वर्ष शुरु हो गया है. शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह महुआ डाबर पर दस्तावेजों के हवाले से पुस्तक लिख रहे हैं. क्रांतिवीर पिरई खां स्मारक समिति वर्षों से विभिन्न आयोजनो के जरिये महुआ डाबर के गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी से परिचित कराने की अलख जगाती रही है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/the-martyrdom-of-mahua-dabur-of-basti-became-immortal-in-the-war-saga-of-freedom/article-7550
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है