बस्ती में जाम और सड़क समस्याओं का जल्द समाधान, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Basti News

बस्ती में जाम और सड़क समस्याओं का जल्द समाधान, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
बस्ती में जाम और सड़क समस्याओं का जल्द समाधान, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु समिति की बैठक हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका समाधान जल्द करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समय पर निपटान सरकार की प्राथमिकता है.

जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को कहा कि पात्र उद्यमियों के ऋण से जुड़े कागजात में अनावश्यक देरी न हो. निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदनों की समीक्षा करते हुए, उन्हें समयसीमा के भीतर निपटाने के निर्देश भी दिए.

बैठक में व्यापार बन्धु समिति के सदस्यों ने अस्पताल चौराहे पर जाम, बड़ेवन और महराजगंज सर्विस रोड पर नालियों की समस्या, बभनान बाजार में पाईप लाइन व जर्जर सड़कों और विद्युत पोल जैसी समस्याओं की जानकारी दी. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए.

Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी यह भी पढ़ें: Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी

बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य कर उपेन्द्र यादव ने किया. बैठक में CDO सार्थक अग्रवाल, ADM प्रतिपाल सिंह चौहान, DFO डॉ. शिरीन सिद्दीकी, PD राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, DC मनरेगा संजय शर्मा, EO नगरपालिका अंगद गुप्ता, चेम्बर्स ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सिंह रैकवार और महासचिव एस.सी. शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे.

Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान यह भी पढ़ें: Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है