बस्ती DM ने अधिकारियों को चेताया, आईजीआरएस शिकायतों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Basti News

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए.

समीक्षा के दौरान पाया गया कि राजस्व, चिकित्सा और कृषि विभाग द्वारा कई शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से नहीं किया गया है. इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि आगे लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का जवाब गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि निस्तारण की रिपोर्ट सही तरीके से पोर्टल पर अपलोड कराई जाए.

Basti News: दबंगों ने युवक को मारा पीटा, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार यह भी पढ़ें: Basti News: दबंगों ने युवक को मारा पीटा, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि समयसीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण करें, ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट होकर फीडबैक दे सकें और जिले की रैंकिंग बेहतर हो.

Basti News: बहू से परेशान सास ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार यह भी पढ़ें: Basti News: बहू से परेशान सास ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. राजीव निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Basti News: कथित बाबा दयानन्द के जांच, गिरफ्तारी की मांग, डीआईजी को सौंपा पत्र यह भी पढ़ें: Basti News: कथित बाबा दयानन्द के जांच, गिरफ्तारी की मांग, डीआईजी को सौंपा पत्र

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 Dec 2025 By Bhartiya Basti

बस्ती DM ने अधिकारियों को चेताया, आईजीआरएस शिकायतों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Basti News

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए.

समीक्षा के दौरान पाया गया कि राजस्व, चिकित्सा और कृषि विभाग द्वारा कई शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से नहीं किया गया है. इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि आगे लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का जवाब गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि निस्तारण की रिपोर्ट सही तरीके से पोर्टल पर अपलोड कराई जाए.

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि समयसीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण करें, ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट होकर फीडबैक दे सकें और जिले की रैंकिंग बेहतर हो.

बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. राजीव निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-dm-warns-officials--laxity-in-handling-igrs-complaints-will-not-be-tolerated/article-23844
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है