शिक्षकों ने के.डी.सी. में आये श्रमिकों में वितरित किया राहत सामग्री
संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि कोरोना ने जीवन के सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है. हमें सजगता से अपना बचाव करते हुये दुखियों का सहयोग जारी रखना होगा. जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि इतिहास में मजबूरियों के चलते 1947 के बाद इतना बडा दुखदायी पलायन कभी नहीं हुआ था. शिक्षक संकट में पीड़ितों के साथ है.
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवपूजन आर्य, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, शिक्षक हरेन्द्र यादव ने शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज में आये लोगों की सेवा करते हुये कहा कि श्रमिकों की स्थिति देखकर दुःख बढने के साथ ही सेवा का साहस बढ जाता है.
यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकसश्रमिकांे को फलाहार और जलपान कराने वालों में वी.पी. आनन्द, रजनीश यादव, मंजेश राजभर, शिव प्रकाश सिंह, कुलदीप सिंह, माखनलाल, पवन यादव, सुरेन्द्र यादव, अनित, अशोक चौधरी, सुरेश गौड़, अशोक यादव, कमर खलील, सनद पटेल आदि ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुये सेवा में योगदान दिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है