शिक्षक करा रहे हैं श्रमिकों को जलपान

शिक्षक करा रहे हैं श्रमिकों को जलपान
5 62

बस्ती (Basti News) . उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, महामंत्री बालकृष्ण ओझा के संयोजन में गुरूवार को बड़े बन के निकट पैदल, ट्रकों, बस, टेम्पो आदि साधनों से घरों को लौट रहे लिये श्रमिकों को शिक्षकों की ओर से बिस्कुट, पानी, केला आदि भेंट कर फलाहार और जलपान कराया गया.

संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि तपती धूप में श्रमिकों की नियति भी कड़ी परीक्षा ले रही है. ऐसे कठिन समय में शिक्षकों का योगदान एक रचनात्मक उदाहरण है. महामंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि जितना शीघ्र संभव हो श्रमिकों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की दिशा में सरकारें प्रभावी पहल करें.

कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी ने श्रमिकांे की सेवा करते हुये कहा कि जब तक संभव होगा अभियान जारी रखा जायेगा.
श्रमिकांे को फलाहार और जलपान कराने वालों में मुख्य रूप से पूनम सिंह, माहेनूर, कुलदीप सिंह, मंजेश राजभर, पवन यादव, सुरेन्द्र यादव, अशोक चौधरी, अनिल पाण्डेय, उमाकान्त शुक्ल, सतीश यादव, कमर खलील, सुरेश गौड़, माखन लाल, रजनीश यादव, शेषनाथ यादव, प्रमोद ओझा, मनोज उपाध्याय आदि ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुये सेवा में योगदान दिया.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है