बच्चों से ले रहे हैं मनरेगा का कार्य …!

बच्चों से ले रहे हैं मनरेगा का कार्य …!
Bhartiya Basti

भानपुर (बस्ती) भानपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर ब्लाक में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव के अमानवीय व्यवहार के कारण किशोर बच्चों का भविष्य अंधकार में हो गया है. स्थिति ये है कि 10 साल से भी कम उम्र के बच्चों से फावड़ा एवं तसला उठवा कर मनरेगा के तहत करवाया जा रहा है कार्य. इस तरफ किसी भी आला अधिकारी या किसी भी समाज के लोगों का ध्यान न होने के कारण बाल श्रम जारी है.

रामनगर विकास क्षेत्र में श्रम कानून की खुलेआम धज्जिया उड़ाई जा रही है . संबंधित जिम्मेदारों से बात करने पर वह बताते हैं मना करने पर भी बच्चे नहीं मान रहे हैं . रामनगर ब्लॉक में अधिकांशतः ग्राम पंचायतों में किशोर बच्चों सें मनरेगा का कार्य लिया जा रहा है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/taking-the-work-of-mnrega-from-children/article-3649
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है