Coronavirus: बस्ती में कैसा हो रहा कोरोना मरीजों का इलाज, सामने आया सच
बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस ( Basti Coronavirus)से संक्रमित मरीजों से उनको मिल रही सुविधाओं के बाबत फीडबैक लिया जा रहा है. इस बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने अपने अकाउंट से ट्वीट किया कि – ‘जनपद बस्ती में अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज़ों से प्रतिदिन कंट्रोल रूम से दूरभाष पर संवाद स्थापित कर उनका हाल चाल लिया जा रहा है.साथ ही व्यवस्थाओं ओर फ़ीड्बैक भी प्राप्त किया जा रहा है.’
DM Basti द्वारा किये गये ट्वीट में 116 मरीजों और नाम और फोन नंबर जारी किये गये हैं जिसमें सवाल के आगे उनका जवाब भी दर्ज है. फीडबैक के लिए पूछे गये सवालों में डॉक्टर द्वारा चेकअप किये जाने, मेडिकल स्टाफ के कमरे में आने, दवा दिये जाने और भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता और मरीज की तबीयत से जुड़े सवाल पूछे गए.
डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ से जुड़े सवाल पर क्या जवाब मिला!
116 मरीजों में से 44 मरीजों ने कहा कि डॉक्टर ने कोई चेक अप नहीं किया तो वहीं 44 मरीजों (1 मरीज ने कहा 2-3 डॉक्टर आते हैं) ने हां में जवाब दिया. डीएम द्वारा जारी की गई सूची में 28 लोगों ने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया. इन 28 लोगों के नाम और नंबर के आगे या तो यह लिखा गया है कि नंबर गलत है या फिर नंबर नॉट रिचेबल अथवा नंबर उठा ही नहीं. यानी 37.93 फीसदी लोगों ने कहा कि डॉक्टर नहीं आए को वहीं 38.73 फीसदी ने कहा कि डॉक्टर आते हैं वहीं 24 फीसदी लोगों की राय नहीं मिल पाई.

58 मरीजों ने कहा अच्छा है खाना
जारी किये गये फीडबैक के अनुसार मेडिकल स्टाफ के कमरे में आने से जुड़े सवाल पर 116 मरीजों में से 35 ने कहा कि नहीं आए, 28 के जवाब नहीं मिल सके जबकि 53 लोगों ने हां में जवाब दिया. यानी 116 मरीजों में 30.17 फीसदी ने कहा कि मेडिकल स्टाफ कमरे में नहीं आया, 45.68 फीसदी ने कहा कि स्टाफ कमरे में आया और 24.13 फीसदी की राय नहीं मिल सकी.
फीडबैक में दवाई मिलने के सवाल के जवाब में 22 ने कहा कि दवा नहीं मिलती, 1 ने कहा अब नहीं मिलती, 28 के जवाब नहीं मिल सके और 65 ने हां में जवाब दिया. यानी 56.03 फीसदी ने हां, 18.96 फीसदी ने नहीं और 24.13 फीसदी का जवाब नहीं मिल पाया.

खाने की गुणवत्ता के जवाब में 58 मरीजों ने अच्छा, 9 ने ठीक, 21 ने अच्छा नहीं और 28 के जवाब नहीं मिल सके. यानी 18 फीसदी ने खाने को अच्छा नहीं बताया जबकि 50 फीसदी ने अच्छा, 7.75 फीसदी ने ठीक और 24.13 फीसदी लोगों के जवाब नहीं मिल सके.
इसके साथ ही सर्वे में सभी 116 से मरीजों से उनकी तबीयत के बारे में पूछा गया कि उनकी तबीयत कैसी है. जिस में 28 के जवाब नहीं मिल सके जबकि 88 ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है.
जिले में कितने Coronavirus मरीज?
जिलाधिकारी बस्ती के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 2 जून को शाम चार बजे जारी किये गये आंकड़े के अनुसार बस्ती में Coronavirus के कुल 198 मामले पाए गए जिसमें से 43 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 150 एक्टिव केस थे. वहीं 5 लोगों की मौत हो गई है. जिलाधिकारी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई जानकारी के अनुसार जिले मं कुल 3 कंटेनमेंट जोन हैं. जारी किये गये आंकड़े के अनुसार जिले में मंगलवार को 14 मामले पॉजिटिव पाए गए, 203 रिपोर्ट्स निगेटिव आईं और 1 दिन में 63 सैंपल्स कलेक्ट किए गए.
जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में कुल 95 मरीज भर्ती हैं जिसमें 67 बस्ती के, 1 संतकबीरनगर और 27 सिद्धार्थनगर के हैं. इसके साथ ही मुंडेरवा सीएचसी में कुल 28 मरीज भर्ती हैं जिसमें से 15 बस्ती के और 13 संतकबीरनगर के हैं. वहीं ओपेक कैली हॉस्पिटल में 76 मरीज भर्ती हैं जिसमें से 68 बस्ती और 8 मरीज सिद्धार्थनगर के हैं.
COVID19 Report (01-06-2020)
District Administration-Basti#bastifightscorona @CMOfficeUP @UPGovt pic.twitter.com/mxOfwMf7ql— DM BASTI (@dmbas_) June 2, 2020
जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 5300 सैंपल्स भेजे जा चुके हैं जबकि 4917 की रिपोर्ट आ चुकी हैं. वहीं 383 की रिपोर्ट्स आना बाकी हैं. इसके साथ ही जिले में 2 जून तक 217 सैंपल्स की रिपोर्ट आ चुकी थीं. अब तक कुल 4715 की निगेटिव आई हैं और 2 जून को 203 लोगों की रिपोर्ट्स निगेटिव आई हैं.
यह भी पढ़ें: बस्ती: कोरोना मरीजों ने की शिकायत, कमिश्नर से बोले- इतना इंतजाम आपके आने पर हुआ

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है