बस्ती के सुरेंद्र गौतम बने ग्राम प्रहरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष, चौकीदारों के हक के लिए लड़ेंगे

बस्ती के सुरेंद्र गौतम बने ग्राम प्रहरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष, चौकीदारों के हक के लिए लड़ेंगे
basti breaking news basti news

बस्ती जनपद निवासी सुरेन्द्र कुमार गौतम को ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। यह निर्णय राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ।  

घोषणा के बाद बस्ती पहुंचे सुरेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि  ग्राम प्रहरियों के हक और अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करता रहूंगा। उनका लक्ष्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि चौकीदारों को उनका न्याय और सम्मान दिलाना है। सुरेंद्र गौतम ने जानकारी दी कि 15 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में एक दिवसीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा,

जिसमें वह स्वयं उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों की समस्याओं को उजागर करना, सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाना और एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा।

यह भी पढ़ें: Basti News: जिलाध्यक्ष बलराम गोंड की अध्यक्षता में हुई बैठक, 15 अक्टूबर को प्रेस क्लब में शपथ ग्रहण समारोह

सुरेन्द्र कुमार गौतम को ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किये जाने पर अनेक पदाध्किारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti