सपा के महेन्द्रनाथ ने प्रवासी श्रमिकों को कराया भोजन, दिया सावधानी से यात्रा करने का सुझाव

11 4

बस्ती (Basti News). समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव द्वारा लॉक डाउन के बाद से ही जरूरतमंदों में समाजवादी खाद्यान्न सामग्री और प्रवासी श्रमिकों को भोजन, जलपान कराने का सिलसिला लगातार जारी है. टोल प्लाजा के निकट ट्रक, टेम्पो, पैदल चले आ रहे मुसाफिरों को भोजन, जलपान कराने के साथ ही रविवार को बसों से जा रहे श्रमिकों को भी भोजन कराया गया.

महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि देश अब तक के सबसे बड़े त्रासदी से गुजर रहा है. प्रतिबंध के बावजूद मजदूर जान पर खेलकर सपरिवार घरों को लौट रहे हैं ऐसे में सरकार को समस्या का हल खोजना ही होगा.

श्रमिकों को भोजन कराने एवं राहत सामग्री वितरण में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, महेश तिवारी बब्बू, छोटू मिश्रा, प्रशान्त यादव, बंटी, लियाकत हुसेन, रवि गुप्ता आदि ने योगदान दिया.

बस्ती में महिला संचालित “देशी स्पून फैमिली रेस्टोरेंट” का हुआ उद्घाटन यह भी पढ़ें: बस्ती में महिला संचालित “देशी स्पून फैमिली रेस्टोरेंट” का हुआ उद्घाटन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 May 2020 By Bhartiya Basti

सपा के महेन्द्रनाथ ने प्रवासी श्रमिकों को कराया भोजन, दिया सावधानी से यात्रा करने का सुझाव

बस्ती (Basti News). समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव द्वारा लॉक डाउन के बाद से ही जरूरतमंदों में समाजवादी खाद्यान्न सामग्री और प्रवासी श्रमिकों को भोजन, जलपान कराने का सिलसिला लगातार जारी है. टोल प्लाजा के निकट ट्रक, टेम्पो, पैदल चले आ रहे मुसाफिरों को भोजन, जलपान कराने के साथ ही रविवार को बसों से जा रहे श्रमिकों को भी भोजन कराया गया.

महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि देश अब तक के सबसे बड़े त्रासदी से गुजर रहा है. प्रतिबंध के बावजूद मजदूर जान पर खेलकर सपरिवार घरों को लौट रहे हैं ऐसे में सरकार को समस्या का हल खोजना ही होगा.

श्रमिकों को भोजन कराने एवं राहत सामग्री वितरण में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, महेश तिवारी बब्बू, छोटू मिश्रा, प्रशान्त यादव, बंटी, लियाकत हुसेन, रवि गुप्ता आदि ने योगदान दिया.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/sps-mahendranath-provided-food-to-migrant-workers/article-3436
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है