ट्रेन में मृत मिले श्रमिक की पत्नी पूजा को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया एक लाख का सहयोग

ट्रेन में मृत मिले श्रमिक की पत्नी पूजा को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया एक लाख का सहयोग
47

संवाददाता-बस्ती (भाब) . कोरोना संकट काल में श्रमिकों को अनेक विपत्तियों का सामना करना पड़ा. बस्ती के एक श्रमिक मोहनलाल विश्वकर्मा की टेªन में ही मौत हो गई थी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोहनलाल शर्मा की पत्नी पूजा को एक लाख रूपये का आर्थिक सहयोग दिया है. अब पूजा पर ही 3 लड़के और एक बेटी के भरण पोषण की जिम्मेदारी है.

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी, श्याम विश्वकर्मा के साथ गुरूवार को गौर ब्लॉक के हलुआ निवासी मोहनलाल शर्मा के परिजनों से भेंट किया. उन्हें बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जब जानकारी मिली कि मोहनलाल शर्मा की झांसी से बस्ती आते समय टेªन में ही मौत हो गई और उनकी लाश टेªन में ही पड़ी रही तो उन्होंने मामले की जानकारी लिया और एक लाख रूपये की सहायता धनराशि पीड़ित परिजनों के खाते में भेजा है.

सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने दुःखी परिवार को ढाढस बधाया, कहा जितना संभव होगा परिवार का सहयोग किया जायेगा. पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी ने श्रमिक परिवार को मोहनलाल शर्मा के अंतिम संस्कार के लिये आर्थिक सहयोग किया. दुःखी परिवार को ढांढस बधाने वालों में सिद्धार्थ सिंह, अरविंद सोनकर , महेश तिवारी, विजय सेन यादव, धर्मराज यादव, वीरेन्द्र यादव, गंगाराम चैधरी, राम सहाय यादव आदि मौजूद रहे.

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है