सपा नेता सिद्धार्थ ने रिंग बांध की मरम्मत के लिये राज्यपाल को भेजा ऑन लाइन ज्ञापन
आसन्न बाढ के स्थिति की गंभीरता को देखते हुये सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ऑन लाइन ज्ञापन देकर दुबौलिया विकास खण्ड के ग्राम मोजपुर से किशुनपुर तक रिंग बांध को मरम्मत कराये जाने की मांग किया. सिद्धार्थ सिंह ने ज्ञापन में कहा है कि प्रति वर्ष सरयू नदी बाढ के दिनों में विकराल हो जाती है. उन्होने मांग किया कि क्षतिग्रस्त बंधों के मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कराया जाय.
मंगलवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौलिया विकासखण्ड में स्थित धुसवा बंधे पर राहत सामग्री के वितरण में राहुल सिंह , अमित सिंह , शिखर , मानवेन्द्र ,अफसर अली आदि ने योगदान दिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है