सपा नेता सिद्धार्थ ने राज्यपाल को ऑन लाइन ज्ञापन देकर किया श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने की मांग
बस्ती (Basti News).समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ऑन लाइन ज्ञापन भेजकर गांवों में वापस आ रहे श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग किया है.
ज्ञापन में सिद्धार्थ सिंह ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के भय से बड़ी संख्या में दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, पंजाब आदि राज्यों से श्रमिक गांवों में वापस लौट रहे हैं. फिलहाल उनके पास स्वरोजगार का कोई साधन उपलब्ध नहीं है. ऐसे में इस श्रम शक्ति का बेहतर संयोजन करते हुये कृषि आधारित लघु उद्योग विकसित कराये जांय जिससे उन्हें अपने गांव के आस पास ही रोजगार मिल सके. ज्ञापन में कहा गया है कि रोजगार के अवसर यदि शीघ्र न बढाये गये तो स्थितियां विकट हो सकती है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है