लॉकडाउन के कारण आई भयंकर आर्थिक मंदी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे- जयंत चौधरी
बस्ती. (Basti News) राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लखनऊ में पूर्वांचल के पार्टी नेताओं से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत कर प्रदेश के वर्तमान हालात पर चर्चा किया. आईटी सेल के प्रदेश संयोजक राजा ऐश्वर्यराज सिंह की देखरेख में वीडियो कान्फ्रेंसिंग का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. जयंत चौधरी ने कहा लाकडाउन के कारण आई भयंकर आर्थिक मंदी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे. लाखों प्रवासी श्रमिक अपना काम छोड़कर घर वापसी कर चुके हैं. लाकडाउन से उपजे इतने जल्दी काबू नही होंगे और आर्थिक मंदी से जल्दी उबरना नही हैं.
जयंत चौधरी ने कहा कि इससे निपटने के लिये प्रवासी श्रमिकों को स्थायी रोजगार रोजगार देना होगा. यह तभी संभव होगा जब गावों में बड़े पैमाने पर लघु एवं कुटीर उद्योगों को स्थापित करना होगा. बस्ती के रानी काम्प्लेक्स में बैठकर पार्टी लेताओं ने स्थानीय मुद्दो पर प्रकाश डाला. जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि श्रमिकों और किसानों के हालात बदतर होते जा रहे हैं. जयंत चौधरी ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नही किया जा रहा है. चार साल से गन्ने का दाम नही बढ़ाया गया. रबी व खरीफ की फसलों के सही दाम नही मिल रहे हैं. बिचौलियों का वर्चस्व आज भी कायम हैं.
ऐसे में खेती किसानी से परिवार चलाने वाला किसान समस्याग्रस्त रहेगा तो आर्थिक मंदी स्वाभाविक है. कृषि ही वह क्षेत्र है जिसमे निवेश बढ़ाकर और आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर समस्याओं का सामना किया जा सकता है. राधेश्याम चौधरी ने मुण्डेरवां सुगर मिल मं ट्रीटमेन्ट प्लान्ट न होने से होने वाली समस्याओं पर भी ध्यान आकृष्ट कराया. वीडियो कान्फ्रेंसग में राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य ओमप्रकाश चौधरी, राय अंकुरम श्रीवास्तव, शिवकुमार गौतम, अतुल सिंह, अजय सिंह, दीपक पाण्डे, मनीष सिंह राना आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: रामजानकी मार्ग के निर्माण पर डीएम आशुतोष निरंजन ने दिया बड़ा आदेश

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है