फीस, बिजली, ब्याज माफी समेत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर एसएलएफ ने सौंपा ज्ञापन
भेजे ज्ञापन में वर्ष 2017 से अब तक पात्र दशमोत्तर छात्र वृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की भरपाई कराये जाने, कोरोना लाॅक डाउन के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सभी शिक्षण संस्थानों के सभी कक्षाओं के छात्रांें का शुल्क प्रतिपूर्ति 6 माह की सरकार की ओर से भरपाई या माफ कराये जाने, सभी बैंकों के तीन माह की ईएमआई एवं 6 माह के बिजली का बिल माफ कराये जाने, मध्यम वर्गीय परिवारों के तीन माह के सभी प्रकार के टैक्स को माफ किये जाने आदि की मांग शामिल है.
ज्ञापन सौंपते हुये दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना संकट काल में अनेक अभिभावक घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं ऐसे में 6 माह का फीस माफ करने के साथ ही 6 माह की ईएमआई, बिजली का बिल, मध्यम वर्गीय परिवारों के तीन माह का सभी प्रकार का टैक्स माफ किया जाना जनहित में आवश्यक है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है