सपा के सिद्धार्थ ने किया गन्ना, गेहूं बकाया भुगतान की मांग

सपा के सिद्धार्थ ने किया गन्ना, गेहूं बकाया भुगतान की मांग
4 34

बस्ती (Basti News).लॉक डाउन के कारण किसानों, खेतिहर मजदूरों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है. ऐसे कठिन समय में गन्ना किसानों को चीनी मिलों पर और गेहूं क्रय केन्द्रों पर करोड़ो रूपया बाकी है किन्तु इसका भुगतान नहीं दिया जा रहा है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के दुबौलिया विकास क्षेत्र के डिंगरापुर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुये किसानों की बैठक हुई.

इसके बाद जिलाधिकारी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को आन लाइन ज्ञापन देकर मांग किया गया कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और गेहूं क्रय केन्द्रों पर बकाया भुगतान तत्काल प्रभाव से कराया जाय. यदि शीघ्र भुगतान न कराया गया तो समाजवादी पार्टी आन्दोलन को बाध्य होगी.
बैठक में बालेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह, शिखर सिंह, अम्मर सिंह, शिव कुमार आदि शामिल रहे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है