उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी की ऑनलाइन प्रतियोगिता में सविता पांडेय अव्वल

Savita Pandey Bhu Phd Kashi Hindu University

बस्ती. शिखा मेमोरियल संगीत सेवा संस्थान बस्ती में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी द्वारा आयोजित शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य की संभागीय प्रतियोगिता में अनेकों प्रतिभाओं ने प्रतिभाग किया इसमें सविता पांडेय युवा वर्ग , तेज कसौधन एवं विशाल विश्वकर्मा किशोर वर्ग और इशिता बाल वर्ग गायन में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए प्रादेशिक स्तर अपनी जगह बनाई.

उत्तर प्रदेश के कई ज़िले में यह प्रतियोगिता सम्पन्न कराई जाती है. संगीत सेवा संस्थान ने कहा कि यह अत्यन्त हर्ष एवं गौरव की बात है कि युवा वर्ग शास्त्रीय गायन में सविता पांडेय ने प्रादेशिक स्तर पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सविता ने शिखा मेमोरियल संस्थान का तो मान बढ़ाया ही है साथ ही साथ बस्ती जनपद का नाम भी रोशन किया है. इस अवसर पर शिखा मेमोरियल संस्थान की डायरेक्टर डा रंजना अग्रहरि ने सविता बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

बता दें सविता फिलहाल राज्य के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भोजपुरी अध्य्यन केंद्र से पीएचडी कर रही हैं. पूर्व में उन्होंने इसी संस्थान से संगीत में परास्तानक की डिग्री ली और हाल ही में कई वेबिनार्स में शामिल हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: अब विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता- जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/savita-pandey-tops-in-online-competition-of-uttar-pradesh-sangeet-natak-academy/article-3757
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है