बस्ती में इन 6 जगहों पर सैंपलिंग में ढिलाई, डीएम आशुतष निरंजन ने कहा- रोक दी जाएगी सैलरी
बस्ती उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव के लिए ओपीडी में आने वाले मरीजों का सैंपल न लिए जाने पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सल्टौआ, परसरामपुर, गौर, बनकटी, बहादुरपुर एवं दुबौलिया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है.
इन अधिकारियों को भेजे गए पत्र में जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी पर प्रत्येक दिन कम से कम 15 सैंपल संदिग्ध मरीजों का लिया जाना है. 10 जून को उपरोक्त सीएचसी, पीएचसी पर एक भी सैंपल नहीं लिया गया.
उन्होंने निर्देश दिया है कि 02 दिन के भीतर सीएमओ के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, स्पष्टीकरण प्राप्त न होने एवं संतोषजनक न होने की स्थिति में माह जून का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध कर दिया जाएगा.
बता दें बुधवार तक जिले में 6431 सैंपल टेस्ट किये गये हैं वहीं 5997 रिपोर्ट रिसीव की गई है. जबकि 434 की रिपोर्ट इंतजार है जबकि 122 की रिपोर्ट बुधवार को आई. अब तक जिले में 5766 निगेटिव रिपोर्ट आई है. बुधवार को जिले में 118 केस निगेटिव पाए गए. वहीं 135 नये लोगों की सैंपलिंग हुई. जिले में फिलहाल 3 कंटेन्मेंट जोन हैं जो रुधौली क्षेत्र के हैं.
यह भी पढ़ें: बस्ती में कोरोना के 3 नये मामले, अब तक 238 पहुंची संख्या; जिले में फिलहाल खाली हैं 490 बेड

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है