बापू प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत के साथ समाजवादी छात्रसभा जागरूकता अभियान का समापन

smaajwadi party

बस्ती . बापू- शास्त्री जयन्ती के अवसर पर समाजवादी छात्रसभा  द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती से आरम्भ जागरूकता शिविर का  समापन गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ. समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव स्वपनिल के संयोजन में छात्रसभा पदाधिकारियों ने बापू प्रतिमा के समक्ष  मौन रखकर छात्र समस्याओं के समाधान की कामना किया. इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया.

छात्र सभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव ने मौन ब्रत के बाद कहा कि छात्रसभा का मूल उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास और उनकी समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराना है. इस दिशा में निरन्तर प्रयास जारी रहेगा.

महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रखने वालों में मुख्य रूप से छात्र सभा के प्रभारी अनुराग कुमार गगन, प्रदेश सचिव सुशील सोनी ‘विराट’ अजय चौधरी, रितिक श्रीवास्तव, आलोक यादव,राज कुमार यादव ,अमन तिवारी, अभिषेक चौधरी, विकास चौधरी, विनय यादव, अमन बाल्मीकि, अरविन्द यादव, संदीप कुमार, अदनान आदि शामिल रहे. 

बस्ती के शिक्षक आदित्य पांडेय पीसीएस पास, बने सहायक आयुक्त यह भी पढ़ें: बस्ती के शिक्षक आदित्य पांडेय पीसीएस पास, बने सहायक आयुक्त

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
02 Oct 2021 By Bhartiya Basti

बापू प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत के साथ समाजवादी छात्रसभा जागरूकता अभियान का समापन

बस्ती . बापू- शास्त्री जयन्ती के अवसर पर समाजवादी छात्रसभा  द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती से आरम्भ जागरूकता शिविर का  समापन गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ. समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव स्वपनिल के संयोजन में छात्रसभा पदाधिकारियों ने बापू प्रतिमा के समक्ष  मौन रखकर छात्र समस्याओं के समाधान की कामना किया. इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया.

छात्र सभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव ने मौन ब्रत के बाद कहा कि छात्रसभा का मूल उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास और उनकी समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराना है. इस दिशा में निरन्तर प्रयास जारी रहेगा.

महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रखने वालों में मुख्य रूप से छात्र सभा के प्रभारी अनुराग कुमार गगन, प्रदेश सचिव सुशील सोनी ‘विराट’ अजय चौधरी, रितिक श्रीवास्तव, आलोक यादव,राज कुमार यादव ,अमन तिवारी, अभिषेक चौधरी, विकास चौधरी, विनय यादव, अमन बाल्मीकि, अरविन्द यादव, संदीप कुमार, अदनान आदि शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/samajwadi-students-awareness-campaign-ends-with-a-silent-fast-in-front-of-bapu-statue/article-8643
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है