सदर विधायक दयाराम चौधरी ने श्रमिकों को कराया भोजन, बांटे फल

सदर विधायक दयाराम चौधरी ने श्रमिकों को कराया भोजन, बांटे फल
5 34

बस्ती (Basti News) . दिल्ली, मुम्बई सहित अनेक राज्यों से अपने घरों को लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को सदर विधायक दयाराम चौधरी की ओर से गुरूवार को खजौला पेट्रोल पम्प के निकट मोदी किचन के द्वारा भोजन, जलपान कराने के साथ ही फल भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि लॉक डाउन के बाद से ही निरन्तर जरूरतमंदों की सेवा का सिलसिला जारी है. प्रवासी श्रमिक कठिन स्थितियों में अपने घरों को लौट रहे हैं ऐसे में उनकी सेवा सबसे बड़ा धर्म है. कहा कि कोरोना की महामारी ने अनेक प्रकार का संकट पैदा किया है. हम सबको मिलकर इस संकट का सामना करना होगा. कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरन्तर समृद्ध भारत और मजबूत उत्तर प्रदेश के लिये कदम उठा रहे हैं. प्रवासी श्रमिकों के हाथों को काम देने के लिये प्रदेश सरकार ने अनेक कल्याणकारी कदम उठाये हैं.

खजौला पेट्रोल पम्प के निकट मोदी किचन के द्वारा भोजन, जलपान शिविर में हजारों श्रमिकों की सेवा किया गया. मोदी किचन के संचालन में विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चौधरी, ओम जी पाण्डेय, धर्मराज गुप्ता, आशीष चौधरी, अमर सोनी, राजन पाण्डेय, सुरेन्द्र चौधरी, दिलीप गुप्ता, जगदम्बा चौधरी, जगराम, परशुराम, देवानन्द पाण्डेय, ब्रम्हदेव चौधरी, दीपक नायक, निरंकार गौड़, उदयभान चौधरी आदि योगदान दे रहे हैं.

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है