गोटवा में 20 किलोमीटर लंबी सड़क अतिक्रमण का शिकार, आवागमन बाधित

Gotwa

संवाददाता- बस्ती (भाब). गोटवा, चिलमा से ऊंजी मार्ग के लगभग 20 किलोमीटर लम्बी सड़क पर बाजारों और आस पास के क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण आवागमन में असुविधा हो रही है. नागरिकों ने बताया कि प्रमुख बाजारों के पास सड़क अतिक्रमण के कारण सकरी हो गई है.

बरसात के दिनों में कुछ स्थानों पर जल जमाव के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. सड़क के कुछ स्थानों पर गड्ढा हो जाने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस सड़क के त्वरित मरम्मत की मांग स्थानीय नागरिकों ने किया है.

जबकि दूसरी ओर गोटवा से कोईलपुरा होते हुये गनेशपुर सम्पर्क मार्ग पर भी गोटवा बाजार में चैतरफा अतिक्रमण दिखाई पड़ता है. रवई नदी पर संगहा घाट पर बने पुल के एप्रोच की स्थिति दयनीय है. बरसात के दिनों में यहां आवागमन कठिन हो जाता है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
20 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/roads-in-basti-up-gotwa-rural-areas-suffer-from-encroachment-traffic-disrupted/article-3882
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है