रेड क्रास की पहलः प्रवासी श्रमिकों को शिकन्जी पिला रहा है बादशाही अखाड़ा

6 1 21

बस्ती (Basti News) . श्रमिक स्पेशल ट्रेनों द्वारा गुजरात, महाराष्ट्र सहित अनेक प्रान्तों से मजदूरों की वापसी का सिलसिला लगातार जारी है. रेलवे स्टेशन पर बादशाही अखाड़ा द्वारा रेडक्रास के सहयोग से सचिव कुलवेन्द्र सिंह मजहबी के संयोजन में श्रमिकों को शिकन्जी (चीनी, नीबू पानी) पिलाने के साथ ही टाफी दिया गया.

कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने बताया कि जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है रेड क्रास सोसायटी और बादशाही अखाड़ा द्वारा बेजुबान प्वांइट चलाकर पशुओं की सेवा की गई और नियमित रूप से बन्दरों को केला, चना खिलाया गया.

बस्ती के लोगों को टोल टैक्स से राहत मिलेगी? प्रशासन के सामने रखी बड़ी मांग यह भी पढ़ें: बस्ती के लोगों को टोल टैक्स से राहत मिलेगी? प्रशासन के सामने रखी बड़ी मांग

कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने बताया कि रेड क्रास अध्यक्ष जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सी.के. वर्मा के मार्ग दर्शन में थर्मल स्कैनिंग कराने में योगदान दिया गया. बताया कि निरन्तर चल रहे अभियान में शशांक रजगढिया, गुरूचरन सिंह, मंदीप सिंह, राम आसरे, फुस्सु, सरदार दीपेन्द्र सिंह एडवोकेट के साथ ही रेडक्रास सोसायटी के सदस्य योगदान कर रहे हैं.

यूपी में 28 मार्च से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! सीएम योगी ने किया ऐलान यह भी पढ़ें: यूपी में 28 मार्च से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! सीएम योगी ने किया ऐलान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
12 May 2020 By Bhartiya Basti

रेड क्रास की पहलः प्रवासी श्रमिकों को शिकन्जी पिला रहा है बादशाही अखाड़ा

बस्ती (Basti News) . श्रमिक स्पेशल ट्रेनों द्वारा गुजरात, महाराष्ट्र सहित अनेक प्रान्तों से मजदूरों की वापसी का सिलसिला लगातार जारी है. रेलवे स्टेशन पर बादशाही अखाड़ा द्वारा रेडक्रास के सहयोग से सचिव कुलवेन्द्र सिंह मजहबी के संयोजन में श्रमिकों को शिकन्जी (चीनी, नीबू पानी) पिलाने के साथ ही टाफी दिया गया.

कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने बताया कि जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है रेड क्रास सोसायटी और बादशाही अखाड़ा द्वारा बेजुबान प्वांइट चलाकर पशुओं की सेवा की गई और नियमित रूप से बन्दरों को केला, चना खिलाया गया.

कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने बताया कि रेड क्रास अध्यक्ष जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सी.के. वर्मा के मार्ग दर्शन में थर्मल स्कैनिंग कराने में योगदान दिया गया. बताया कि निरन्तर चल रहे अभियान में शशांक रजगढिया, गुरूचरन सिंह, मंदीप सिंह, राम आसरे, फुस्सु, सरदार दीपेन्द्र सिंह एडवोकेट के साथ ही रेडक्रास सोसायटी के सदस्य योगदान कर रहे हैं.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/red-cross-initiative-badshahi-arena-feeding-migrant-workers/article-3340
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है