बस्ती के नगर बाजार में पीएम आवास पर सवाल, सभासद कांती देवी ने ठेकेदार पर लगाया बड़ा आरोप

बस्ती के नगर बाजार में पीएम आवास पर सवाल, सभासद कांती देवी ने ठेकेदार पर लगाया बड़ा आरोप

 नगर पंचायत नगर बाजार की कांग्रेस की सभासद कान्ती देवी ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करते हुये अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में ठेकेदार द्वारा मानक और गुणवत्ता विहिन कार्य कराये जाने के जांच और कार्रवाई की मांग किया है।

बोर्ड के बहिष्कार के बाद अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगर  को दिये पत्र में सभासद कान्ती देवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास 2.0 योजना में पिछली बार की तरह इस बार भी पक्के को पक्का वा कच्चा मकान कच्चा ही रह जा रहा है ।  सीनियर सिटीजन चार्ट केवल नगर पंचायत पर चश्पा किया गया है

जिस पर समय से कोई भी कार्य नहीं हो रहा है जिससे आम जनमानस को समय पर न मिलने पर कठिनाइयां  हो रही है। ठेकेदार द्वारा काम में घोर लापरवाही और मानक गुणवत्ता विहिन कार्य कराया  जा रहा है। इस संदर्भ में बार बार पत्राचार और शिकायत करने के बाद भी समस्या बनी हुई है । उन्होेने समस्याओं के निस्तारण की  मांग किया है। 

बस्ती की फेमस मिठाई की दुकान पर छापा, होली के बीच मिला खराब खोवा और मावा यह भी पढ़ें: बस्ती की फेमस मिठाई की दुकान पर छापा, होली के बीच मिला खराब खोवा और मावा

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है