बस्ती में लेंसकार्ट शोरूम पर विरोध, कर्मचारियों को तिलक-कलावा पहनाकर जताई नाराजगी

शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ  महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कम्पनीबाग के निकट स्थित लेंसकार्ट शो रूम पर पहुंचकर कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर कलावा बांधने के साथ ही शोरूम के अंदर लगे ब्रांड के पोस्टरों पर भी तिलक लगाया. इस दौरान शो रूम के अंदर ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए गए.

लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक, हिजाब की अनुमति से नाराज़गी

महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उनका विरोध लेंसकार्ट द्वारा लागू की गई विवादित ड्रेस कोड नीति के खिलाफ है. उन्होने प्रबंधन पर एक धर्म को दूसरे के ऊपर बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये कहा, यह एक हिंदू राष्ट्र है, अगर मालिक माफी नहीं मांगते हैं, तो लेंसकार्ट का या तो बहिष्कार किया जाएगा या इसके सभी आउटलेट बंद करा दिए जाएंगे.   कहा कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बिंदी और तिलक लगाने से मना किया था, जबकि हिजाब पहनने की अनुमति दी थी. इसे स्वीकार्य नहीं किया जायेगा. लेंसकार्ट अपना नियम तत्काल प्रभाव से वापस ले.

लेंसकार्ट शोरूम पर विरोध प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक-कलावा पहनाया

कम्पनीबाग स्थित लेंसकार्ट शो रूम पर पहुंचकर कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाने और कलावा बांधने के दौरान मुख्य रूप से विश्व हिन्दू महासंघ के विवेक श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, सुनील मिश्रा, बालकृष्ण सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, दीप नारायण सिंह, अभय चौधरी, अमरदीप श्रीवास्तव, रंजीत यादव, रितिक कुमार, शिवम मिश्रा, अभिषेक वर्मा, राम सजीवन चौधरी, सुमित शुक्ला, वशिष्ठ मुनि दुबे, हीरा सेठ, सुमित शुक्ला, अजीत पाल, बजरंगी शर्मा, अमन, वैभव, अनूप आदि शामिल रहे. 

बस्ती में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टेंडर प्रक्रिया पर धांधली के आरोप यह भी पढ़ें: बस्ती में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टेंडर प्रक्रिया पर धांधली के आरोप

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Apr 2026 By Vikas kumar

बस्ती में लेंसकार्ट शोरूम पर विरोध, कर्मचारियों को तिलक-कलावा पहनाकर जताई नाराजगी

शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ  महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कम्पनीबाग के निकट स्थित लेंसकार्ट शो रूम पर पहुंचकर कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर कलावा बांधने के साथ ही शोरूम के अंदर लगे ब्रांड के पोस्टरों पर भी तिलक लगाया. इस दौरान शो रूम के अंदर ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए गए.

लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक, हिजाब की अनुमति से नाराज़गी

महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उनका विरोध लेंसकार्ट द्वारा लागू की गई विवादित ड्रेस कोड नीति के खिलाफ है. उन्होने प्रबंधन पर एक धर्म को दूसरे के ऊपर बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये कहा, यह एक हिंदू राष्ट्र है, अगर मालिक माफी नहीं मांगते हैं, तो लेंसकार्ट का या तो बहिष्कार किया जाएगा या इसके सभी आउटलेट बंद करा दिए जाएंगे.   कहा कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बिंदी और तिलक लगाने से मना किया था, जबकि हिजाब पहनने की अनुमति दी थी. इसे स्वीकार्य नहीं किया जायेगा. लेंसकार्ट अपना नियम तत्काल प्रभाव से वापस ले.

लेंसकार्ट शोरूम पर विरोध प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक-कलावा पहनाया

कम्पनीबाग स्थित लेंसकार्ट शो रूम पर पहुंचकर कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाने और कलावा बांधने के दौरान मुख्य रूप से विश्व हिन्दू महासंघ के विवेक श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, सुनील मिश्रा, बालकृष्ण सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, दीप नारायण सिंह, अभय चौधरी, अमरदीप श्रीवास्तव, रंजीत यादव, रितिक कुमार, शिवम मिश्रा, अभिषेक वर्मा, राम सजीवन चौधरी, सुमित शुक्ला, वशिष्ठ मुनि दुबे, हीरा सेठ, सुमित शुक्ला, अजीत पाल, बजरंगी शर्मा, अमन, वैभव, अनूप आदि शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/protest-at-lenskart-showroom-in-basti-employees-expressed-their-displeasure/article-25554
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है