अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर शहर से गांव तक लगा रहे हैं पोस्टर

76

बस्ती (Basti News) . कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस की महारसोई जारी है. जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बस्ती शहर के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों में भोजन वितरण पोस्टर चस्पा करने का अभियान चलाया. अभियान के सातवें दिन कांग्रेस कार्यालय कटेश्वर पार्क के साथ ही हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विक्रमजोत,शेखाडीह, रजवापुर के साथ ही रूधौली विधानसभा क्षेत्र के हथियाव, रिखिया, में महारसोई संचालित कर जरूरतमंदों में भोजन पैकेट वितरित किये गये. इसी क्रम में कांग्रेस कार्यालय पर चल रही महारसोई से बना भोजन पैकेट कटेश्वर पार्क, प्लास्टिक काम्पलेक्स, स्टेशन रोड क्षेत्र के जरूरतमंदों में वितरित किया गया.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि जब तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई नहीं हो जाती कांग्रेस का अभियान चरणबद्ध ढंग से जारी रहेगा. कांग्रेस कार्यकर्ता जुल्म और अन्याय का जबाब सेवा से देते रहेंगे.

शुक्रवार को अनेक स्थानों पर महारसोई को संचालित कराने और भोजन वितरण में मुख्य रूप से विश्वनाथ चौधरी, कर्नल अभय कुमार सिंह, शतेखार अहमद, भूमिधर गुप्ता, प्रमोद द्विवेदी, नीलम विश्वकर्मा, नर्वदेश्वर शुक्ल, गायत्री गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, विनोद रानी आहूजा, अनिल भारती, आशुतोष श्रीवास्तव, विकास वर्मा, वीरेन्द्र साहनी, रविन्द्र सिंह राजन, सोमनाथ पाण्डेय, शकुनतला देवी, राधा देवी, अलीम अख्तर, गंगा मिश्रा, इन्द्रपाल सिंह, जगदीश शर्मा, मीरा देवी, शबीहा खातून, पवन वर्मा आदि कांग्रेसजन शारीरिक दूरी का पालन करते हुये योगदान कर रहे हैं.

बस्ती को मिली नई इंडस्ट्री की सौगात! 350 करोड़ की फैक्ट्री से बदल जाएगी हजारों लोगों की जिंदगी यह भी पढ़ें: बस्ती को मिली नई इंडस्ट्री की सौगात! 350 करोड़ की फैक्ट्री से बदल जाएगी हजारों लोगों की जिंदगी

यह भी पढ़ें: भाजपा किसान मोर्चा ने मजदूरों में वितरित किया मास्क, सेनेटाइजर, पीएम मोदी का पत्र

भरत तिवारी की स्मृति में छावनी में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: भरत तिवारी की स्मृति में छावनी में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
12 Jun 2020 By Bhartiya Basti

अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर शहर से गांव तक लगा रहे हैं पोस्टर

बस्ती (Basti News) . कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस की महारसोई जारी है. जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बस्ती शहर के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों में भोजन वितरण पोस्टर चस्पा करने का अभियान चलाया. अभियान के सातवें दिन कांग्रेस कार्यालय कटेश्वर पार्क के साथ ही हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विक्रमजोत,शेखाडीह, रजवापुर के साथ ही रूधौली विधानसभा क्षेत्र के हथियाव, रिखिया, में महारसोई संचालित कर जरूरतमंदों में भोजन पैकेट वितरित किये गये. इसी क्रम में कांग्रेस कार्यालय पर चल रही महारसोई से बना भोजन पैकेट कटेश्वर पार्क, प्लास्टिक काम्पलेक्स, स्टेशन रोड क्षेत्र के जरूरतमंदों में वितरित किया गया.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि जब तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई नहीं हो जाती कांग्रेस का अभियान चरणबद्ध ढंग से जारी रहेगा. कांग्रेस कार्यकर्ता जुल्म और अन्याय का जबाब सेवा से देते रहेंगे.

शुक्रवार को अनेक स्थानों पर महारसोई को संचालित कराने और भोजन वितरण में मुख्य रूप से विश्वनाथ चौधरी, कर्नल अभय कुमार सिंह, शतेखार अहमद, भूमिधर गुप्ता, प्रमोद द्विवेदी, नीलम विश्वकर्मा, नर्वदेश्वर शुक्ल, गायत्री गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, विनोद रानी आहूजा, अनिल भारती, आशुतोष श्रीवास्तव, विकास वर्मा, वीरेन्द्र साहनी, रविन्द्र सिंह राजन, सोमनाथ पाण्डेय, शकुनतला देवी, राधा देवी, अलीम अख्तर, गंगा मिश्रा, इन्द्रपाल सिंह, जगदीश शर्मा, मीरा देवी, शबीहा खातून, पवन वर्मा आदि कांग्रेसजन शारीरिक दूरी का पालन करते हुये योगदान कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भाजपा किसान मोर्चा ने मजदूरों में वितरित किया मास्क, सेनेटाइजर, पीएम मोदी का पत्र

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/posters-are-being-organized-from-city-to-village-demanding-the-release-of-ajay-kumar-lallu/article-3780
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है