Basti News: 'जेल भेज देंगे’... सैनिक को थानाध्यक्ष की धमकी, CM योगी से लगाई न्याय की गुहार

'जेल भेज देंगे’... बस्ती के सैनिक को थानाध्यक्ष की धमकी, CM योगी से लगाई न्याय की गुहार

देश की रक्षा के लिये सरहद पर तैनात सेना के जवान को भी न्याय नहीं मिल पा रहा है. उल्टे मुण्डेरवा के थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल  से कहा कि हम अदालत का स्थगन आदेश नहीं मानेंगे, अगर आपने हस्तक्षेप किया तो जेल भेज दिया जायेगा. सैनिक ने अपने माता-पिता के साथ उच्चाािकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाा है.

आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप

सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल के पिता  आशाराम ने मुख्यमंत्री, उप जिलाधिकारी,  पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि वे मुण्डेवा थाना क्षेत्र के  दिक्तौली के निवासी हैं. उनके गाटा सं० 39 पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश   पारित किया गया है कि इस गाटे में शान्तिपूर्ण कब्जे में किसी प्रकार का हस्ताक्षेप न करें उसके बाद भी गांव के ही सहदेव पुत्र सोमई व बन्टी पुत्र रामजगत व दलित  समुदाय के लोग मेड बन्दी के पार होकर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं.

थानाध्यक्ष और राजस्व कर्मियों पर गंभीर आरोप

समस्या के समाधान के लिये मुण्डेरवा थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल  अपने  पिता आशाराम के साथ गये थे, जब उन्होे अपनी बात लेखपाल स्वेता सिंह, कानूनगो अरविन्द और एस०एच०ओ० प्रदीप सिंह को बताया उन्होने बताया कि आपका स्थगन आदेश हम नही मानेंगे और अगर आप इसमें हस्तक्षेप करते हैं तो आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देंगे. थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने  कोर्ट के आदेश को मानने से साफ.साफ इनकार कर दिया. 

बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी से नाराज व्यापारी, बस्ती में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी से नाराज व्यापारी, बस्ती में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Jun 2026 By Shobhit Pandey

Basti News: 'जेल भेज देंगे’... सैनिक को थानाध्यक्ष की धमकी, CM योगी से लगाई न्याय की गुहार

देश की रक्षा के लिये सरहद पर तैनात सेना के जवान को भी न्याय नहीं मिल पा रहा है. उल्टे मुण्डेरवा के थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल  से कहा कि हम अदालत का स्थगन आदेश नहीं मानेंगे, अगर आपने हस्तक्षेप किया तो जेल भेज दिया जायेगा. सैनिक ने अपने माता-पिता के साथ उच्चाािकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाा है.

आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप

सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल के पिता  आशाराम ने मुख्यमंत्री, उप जिलाधिकारी,  पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि वे मुण्डेवा थाना क्षेत्र के  दिक्तौली के निवासी हैं. उनके गाटा सं० 39 पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश   पारित किया गया है कि इस गाटे में शान्तिपूर्ण कब्जे में किसी प्रकार का हस्ताक्षेप न करें उसके बाद भी गांव के ही सहदेव पुत्र सोमई व बन्टी पुत्र रामजगत व दलित  समुदाय के लोग मेड बन्दी के पार होकर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं.

थानाध्यक्ष और राजस्व कर्मियों पर गंभीर आरोप

समस्या के समाधान के लिये मुण्डेरवा थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल  अपने  पिता आशाराम के साथ गये थे, जब उन्होे अपनी बात लेखपाल स्वेता सिंह, कानूनगो अरविन्द और एस०एच०ओ० प्रदीप सिंह को बताया उन्होने बताया कि आपका स्थगन आदेश हम नही मानेंगे और अगर आप इसमें हस्तक्षेप करते हैं तो आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देंगे. थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने  कोर्ट के आदेश को मानने से साफ.साफ इनकार कर दिया. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/police-chiefs-alleged-threat-to-bastis-soldier-will-send-him/article-25723
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।