बस्ती में ऑटो चालकों का बड़ा ऐलान, समस्याएं नहीं सुलझीं तो DM कार्यालय पर होगा धरना

रविवार को आटो रिक्शा  जन कल्याण समिति की बैठक राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में अध्यक्ष मो. हारून की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में आटो रिक्शा चालकों के उत्पीड़न, अवैध उगाही, ड्राइंविंग लाइसेस में आ रही बाधा आदि पर विचार किया गया. निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो आटो चालक जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे.

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमत बढ जाने से आटो चालकों की समस्या बढ गयी है किन्तु बावजूद जनता और बोझ न पड़े इसलिये अभी तक किराया नहीं बढाया गया है. टेम्पो चालकों की आमदनी कम हो गयी है. सरकार ने शीघ्र पेट्रों कीमतों को कम न किया तो किराया बढाया जा सकता है.

जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में फर्जी हैवी डीएल बनाने वालों का मजबूत गिरोह सक्रिय है जिसके तार से बस्ती से अरूणांचल प्रदेश तक जुड़े हैं. यह गिरोह बिना लर्निग लाइसेंस बनवाये हैवी डीएल बनवा देता है. यही नहीं दुर्घटना की स्थिति में बैक डेट में भी डीएल बनवाया जा रहा है किन्तु अभी तक पुलिस गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच सकी है.

बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी से नाराज व्यापारी, बस्ती में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी से नाराज व्यापारी, बस्ती में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

उन्होने कहा कि विभागीय अधिकारी, संविदा कर्मचारी तो दोषी पाये जाने पर दण्डित हो गये किन्तु गिरोह के सरगना को आखिर कौन संरक्षण दे रहा है. इसका शीघ्र खुलासा कराया जाय. उन्होने कहा कि जनपद के टेम्पो चालक आटो रिक्शा  जन कल्याण समिति की सदस्यता ले लें, उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

बस्ती PWD में 27 साल से जमे अधिकारी पर गंभीर आरोप, पत्नी की फर्म और 65 लाख के लेन-देन की जांच की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती PWD में 27 साल से जमे अधिकारी पर गंभीर आरोप, पत्नी की फर्म और 65 लाख के लेन-देन की जांच की मांग

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपायक्ष डा. इम्तियाज, अकबर अली, सोनू, वारिस अली, गुलाम वारिस, ऐजाज अहमद, चन्द्रभूषण पाण्डेय, तुलसीराम चौधरी, अनूप चौधरी, विजय प्रकाश, पवन अरोडा, गोपाल जी के साथ ही अनेक आटो चालक शामिल रहे. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Jun 2026 By Vikas kumar

बस्ती में ऑटो चालकों का बड़ा ऐलान, समस्याएं नहीं सुलझीं तो DM कार्यालय पर होगा धरना

रविवार को आटो रिक्शा  जन कल्याण समिति की बैठक राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में अध्यक्ष मो. हारून की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में आटो रिक्शा चालकों के उत्पीड़न, अवैध उगाही, ड्राइंविंग लाइसेस में आ रही बाधा आदि पर विचार किया गया. निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो आटो चालक जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे.

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमत बढ जाने से आटो चालकों की समस्या बढ गयी है किन्तु बावजूद जनता और बोझ न पड़े इसलिये अभी तक किराया नहीं बढाया गया है. टेम्पो चालकों की आमदनी कम हो गयी है. सरकार ने शीघ्र पेट्रों कीमतों को कम न किया तो किराया बढाया जा सकता है.

जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में फर्जी हैवी डीएल बनाने वालों का मजबूत गिरोह सक्रिय है जिसके तार से बस्ती से अरूणांचल प्रदेश तक जुड़े हैं. यह गिरोह बिना लर्निग लाइसेंस बनवाये हैवी डीएल बनवा देता है. यही नहीं दुर्घटना की स्थिति में बैक डेट में भी डीएल बनवाया जा रहा है किन्तु अभी तक पुलिस गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच सकी है.

उन्होने कहा कि विभागीय अधिकारी, संविदा कर्मचारी तो दोषी पाये जाने पर दण्डित हो गये किन्तु गिरोह के सरगना को आखिर कौन संरक्षण दे रहा है. इसका शीघ्र खुलासा कराया जाय. उन्होने कहा कि जनपद के टेम्पो चालक आटो रिक्शा  जन कल्याण समिति की सदस्यता ले लें, उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपायक्ष डा. इम्तियाज, अकबर अली, सोनू, वारिस अली, गुलाम वारिस, ऐजाज अहमद, चन्द्रभूषण पाण्डेय, तुलसीराम चौधरी, अनूप चौधरी, विजय प्रकाश, पवन अरोडा, गोपाल जी के साथ ही अनेक आटो चालक शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/big-allegation-on-fake-driving-license-gang-in-basti-auto/article-25722
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है