बस्ती में फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, 25 सितंबर को वृद्धाश्रम में फार्मासिस्ट दिवस मनाने का फैसला
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मंडल कार्यालय, रेड स्टार हॉस्पिटल, नारंग रोड, जिगिना चौराहा में जिला अध्यक्ष गिरिजेश सेन की अध्यक्षता और सिद्धार्थ सिंह श्रीनेत के संयोजन में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष गिरिजेश सेन, मण्डल उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद एवं जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह श्रीनेत द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर रेड स्टार हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का बैच लगाकर स्वागत किया गया. ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया.
कार्यक्रम के उपरांत संगठन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें फार्मासिस्टों के हितों, उनकी समस्याओं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए इस बात पर जोर दिया कि फार्मासिस्टों को कार्यस्थल पर किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े तथा पीपीआर को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 25 सितंबर को फार्मासिस्ट दिवस वृद्धाश्रम, बनकटा, बस्ती में मनाया जाएगा. कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर एवं वृद्धजनों को फल वितरण जैसे जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिये मण्डल उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद, जिला अध्यक्ष, आईटी फारूक अब्दुल्ला एवं जिला संरक्षक सलाहुद्दीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में कृष्ण मोहन यादव, अश्वनी चौधरी धर्मनाथ, अजय चौधरी, सुहैल अहमद, तनवीर अहमद, पवन रौनियार, अब्दुर्रशीद, रवि चौधरी, सविता यादव ,किरन वर्मा ,शालिनी त्रिपाठी, सनी कुमार, इकरा हुसैन, गुलाफरोज ,शैफ अली सहित रेड स्टार हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है