सिटी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
15 अगस्त को सिटी पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर उदय शंकर शुक्ला ने ध्वजारोहण कर की.
प्रधानाचार्या प्रिया शुक्ला और मैनेजर अमित शुक्ला के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई. इसके बाद छात्रों ने दो नाटक प्रस्तुत किए, जिनमें सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव और नशे से होने वाले नुकसान को दिखाया गया. नाटकों के जरिए बच्चों ने समाज को नशे से दूर रहने और सही दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयशा, आयत और आस्था ने ‘बुमरो बुमरो’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं अर्पिता, श्रद्धा और संध्या ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. सुमित, आयुष, शिवांश, अखिलेश, प्रिंस, साबरीन, आराध्या, खुशी और मनीषा समेत अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई.
यह भी पढ़ें: 14 वर्षीय आरती की मौत पर पिता ने उठाए सवाल, डीएम से निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांगकार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं परवीन, तन्वी, मोहिनी, अनामिका, ज्योति, पूजा, पूनम, सुनाली, कीर्ति समेत विद्यालय के अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: भानपुर नगर पंचायत में सफाईकर्मियों ने फहराया तिरंगा, कीर्ति प्रकाश भारती के फैसले से कर्मचारियों में बढ़ा उत्साहकार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए हमेशा योगदान देने का संकल्प लिया.
सिटी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
15 अगस्त को सिटी पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर उदय शंकर शुक्ला ने ध्वजारोहण कर की.
प्रधानाचार्या प्रिया शुक्ला और मैनेजर अमित शुक्ला के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई. इसके बाद छात्रों ने दो नाटक प्रस्तुत किए, जिनमें सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव और नशे से होने वाले नुकसान को दिखाया गया. नाटकों के जरिए बच्चों ने समाज को नशे से दूर रहने और सही दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयशा, आयत और आस्था ने ‘बुमरो बुमरो’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं अर्पिता, श्रद्धा और संध्या ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. सुमित, आयुष, शिवांश, अखिलेश, प्रिंस, साबरीन, आराध्या, खुशी और मनीषा समेत अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई.
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं परवीन, तन्वी, मोहिनी, अनामिका, ज्योति, पूजा, पूनम, सुनाली, कीर्ति समेत विद्यालय के अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए हमेशा योगदान देने का संकल्प लिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है