भानपुर नगर पंचायत में सफाईकर्मियों ने फहराया तिरंगा, कीर्ति प्रकाश भारती के फैसले से कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह

भानपुर नगर पंचायत में सफाईकर्मियों ने फहराया तिरंगा, कीर्ति प्रकाश भारती के फैसले से कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह
भानपुर नगर पंचायत में सफाईकर्मियों ने फहराया तिरंगा, कीर्ति प्रकाश भारती के फैसले से कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत भानपुर कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशासक कीर्ति प्रकाश भारती और उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी राजेश यादव के निर्देश पर इस बार निकाय के कर्मठ सफाईकर्मियों को ध्वजारोहण का अवसर दिया गया.

नगर पंचायत के सफाईकर्मी भूपति वर्मा और राहुल ने कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं. कार्यक्रम में सफाईकर्मियों की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया.

इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों को पुरस्कार के रूप में रेनकोट और मिठाई आदि वितरित की गई. अधिकारियों ने सफाईकर्मियों के मेहनत और जिम्मेदारी से किए जा रहे कार्यों की सराहना की.

बस्ती में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, 21 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी यह भी पढ़ें: बस्ती में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, 21 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी

सफाईकर्मी भूपति वर्मा और राहुल को ध्वजारोहण के लिए चुने जाने से नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों में भी उत्साह देखने को मिला. कर्मचारियों ने कहा कि सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य से जुड़े कर्मियों को इस तरह सम्मान और जिम्मेदारी मिलना उनके लिए प्रेरणादायक है. इससे कर्मचारियों में अपने काम के प्रति और अधिक मेहनत, जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करने की भावना बढ़ेगी.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है