बस्ती में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, 140 के पार हुई संख्या
बस्ती (Basti News). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए तीनों मरीजों में से दो परसरामपुर के हैं. ये दोनों पहले से स्कूल में क्वारंटीन थे तथा एक बनकटी का है जो होम क्वारंटीन थे.
तीनों प्रवासी मजदूर है जिनकी रिपोर्ट गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ने दी है. नये मामले सामने आने के बाद जिले में कुल कोरोना मामले 143 हो गए हैं. इसकी पुष्टि एसीएमओ डॉ. फखरेयार ने की. उन्होंने बताया कि इनमें से एक्टिव केस 98 हैं, 43 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और दो की मौत भी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: बस्ती में जियो टावर को लेकर विवाद, परिवार बोला- फर्जी शिकायतों से पहुंचाया जा रहा नुकसानइससे पहले बस्ती जनपद में रविवार और सोमवार को 24 घंटे से भी कम समय में 21 नये कोरोना मामलों के बीच राहत भरी खबर है. इस बाबत जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी. उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी कि L1 CHC मुंडेरवा से 15 कोरोना मरीज सोमवार को डिस्चार्ज किये गये.
बस्ती में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, 140 के पार हुई संख्या
बस्ती (Basti News). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए तीनों मरीजों में से दो परसरामपुर के हैं. ये दोनों पहले से स्कूल में क्वारंटीन थे तथा एक बनकटी का है जो होम क्वारंटीन थे.
तीनों प्रवासी मजदूर है जिनकी रिपोर्ट गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ने दी है. नये मामले सामने आने के बाद जिले में कुल कोरोना मामले 143 हो गए हैं. इसकी पुष्टि एसीएमओ डॉ. फखरेयार ने की. उन्होंने बताया कि इनमें से एक्टिव केस 98 हैं, 43 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और दो की मौत भी हो चुकी है.

इससे पहले बस्ती जनपद में रविवार और सोमवार को 24 घंटे से भी कम समय में 21 नये कोरोना मामलों के बीच राहत भरी खबर है. इस बाबत जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी. उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी कि L1 CHC मुंडेरवा से 15 कोरोना मरीज सोमवार को डिस्चार्ज किये गये.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है