आपदा में सेवा कार्य से बढ़कर कुछ नहीं – नीलम सिंह

आपदा में सेवा कार्य से बढ़कर कुछ नहीं – नीलम सिंह
9 61

बस्ती (Basti news).आपदा में सेवाकार्य से बढ़कर और कुछ भी नही है, सभी को इस नेक कार्य हेतु आगे आना चाहिए . यह विचार प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इण्टर कालेज एवं जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह ने व्यक्त किया. कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में लगातार श्रमिकों के लिए खाना पानी और छोटे बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराना अनुकरणीय है और भी लोगों को आगे आना चाहिए.

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, महामंत्री बालकृष्ण ओझा के संयोजन में बड़े वन वाईपास पर पैदल, ट्रकों, बस, टेम्पो आदि साधनों से घरों को लौट रहे लिये श्रमिकों को शिक्षकों की ओर से भोजन, बिस्किट,पानी वितरण में सहभागी बने.
संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में शिक्षकों का योगदान सराहनीय है. महामंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि जितना शीघ्र संभव हो श्रमिकों को के आवाजाही तक सेवा करने का प्रयास किया जायेगा.

कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि आपदा के समय सेवा कार्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है. जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी ने श्रमिको की सेवा करते हुये कहा कि जब तक संभव होगा अभियान जारी रखा जायेगा.

UP: लखनऊ में खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चोरी, देखें वीडियो यह भी पढ़ें: UP: लखनऊ में खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चोरी, देखें वीडियो

श्रमिकों को भोजन,पानी वितरण कार्यक्रम में स्काउट गाइड के डॉ. हरेन्द्र सिंह,विद्याधर वर्मा कुलदीप सिंह,घन श्याम सिंह, सतीश चंद्र यादव,आनन्द श्रीवास्तव,मंजेश राजभर, पवन यादव, सुरेन्द्र यादव, संदीप यादव,अशोक चौधरी, अनिल पाण्डेय,उमाशंकर , उमाकान्त शुक्ल, सतीश यादव,कमर खलील, सुरेश गौड़, माखन लाल, रजनीश यादव, शेषनाथ यादव, प्रमोद ओझा,बीपी आनन्द,सुरेंद्र शर्मा मनोज उपाध्याय आदि ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुये अपना योगदान दिया.

सीतापुर: सपा कार्यालय के लिए जमीन आवंटन मामले में पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत 4 पर मुकदमा यह भी पढ़ें: सीतापुर: सपा कार्यालय के लिए जमीन आवंटन मामले में पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत 4 पर मुकदमा

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है