सांसद जगदम्बिका पाल ने अभिषेक पाल के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा 5 लाख का चेक

1 29

संवाददाता- बस्ती (भाब). भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद जगदम्बिका पाल ने अपने पुत्र भाजपा नेता अभिषेक पाल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर कोरोना संकट काल में लोगों की मदद के लिये ‘सूर्य बक्स पाल चैरिटेबल ट्रस्ट’ की ओर से ‘मुख्यमंत्री के पीड़ित सहायता कोष-कोविड केयर फण्ड’ में 05 लाख धनराशि का चेक भेंट किया. सांसद जगदम्बिका पाल ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर भेंटकर उन्हें स्थितियों के बारे में अवगत कराया.

भाजपा नेता अभिषेक पाल ने 5 लाख का चेक सौंपते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कोरोना संकट काल में किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि चाहे राजस्थान में फंसे हजारों छात्रों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्णय रहा हो या श्रमिकों को रोडवेज की बसों से उनके जनपदों तक पहुंचाने की पहल, इसकी जन मानस में व्यापक सराहना हो रही है. सांसद जगदम्बिका पाल और अभिषेक पाल ने मुख्यमंत्री से अनेक विन्दुओं पर वार्ता किया.

सांसद जगदम्बिका पाल के मीडिया प्रभारी दीपक गौड़ ने यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा नेता अभिषेक पाल द्वारा लॉक डाउन के दौरान अनेक जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न राहत किट के साथ ही मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया गया और लगातार सहयोग का सिलसिला जारी है.

Basti News: भू- माफियाओं से जमीन और जान बचाने की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: भू- माफियाओं से जमीन और जान बचाने की मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 Jun 2020 By Bhartiya Basti

सांसद जगदम्बिका पाल ने अभिषेक पाल के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा 5 लाख का चेक

संवाददाता- बस्ती (भाब). भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद जगदम्बिका पाल ने अपने पुत्र भाजपा नेता अभिषेक पाल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर कोरोना संकट काल में लोगों की मदद के लिये ‘सूर्य बक्स पाल चैरिटेबल ट्रस्ट’ की ओर से ‘मुख्यमंत्री के पीड़ित सहायता कोष-कोविड केयर फण्ड’ में 05 लाख धनराशि का चेक भेंट किया. सांसद जगदम्बिका पाल ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर भेंटकर उन्हें स्थितियों के बारे में अवगत कराया.

भाजपा नेता अभिषेक पाल ने 5 लाख का चेक सौंपते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कोरोना संकट काल में किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि चाहे राजस्थान में फंसे हजारों छात्रों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्णय रहा हो या श्रमिकों को रोडवेज की बसों से उनके जनपदों तक पहुंचाने की पहल, इसकी जन मानस में व्यापक सराहना हो रही है. सांसद जगदम्बिका पाल और अभिषेक पाल ने मुख्यमंत्री से अनेक विन्दुओं पर वार्ता किया.

सांसद जगदम्बिका पाल के मीडिया प्रभारी दीपक गौड़ ने यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा नेता अभिषेक पाल द्वारा लॉक डाउन के दौरान अनेक जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न राहत किट के साथ ही मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया गया और लगातार सहयोग का सिलसिला जारी है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/mp-jagdambika-pal-along-with-abhishek-pal-handed-over-5-lakh-check-to-chief-minister/article-3648
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है