सहयोगियों के साथ जरूरतमंदों की सेवा में जुटे सांसद हरीश

सहयोगियों के साथ जरूरतमंदों की सेवा में जुटे सांसद हरीश
Harish Dwivedi 11

संवाददाता- बस्ती (भाब). सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के पश्चात से सतत जरूरतमंदों को राहत पहुंचाया जा रहा है. इसीक्रम में शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ बड़ेबन टोल प्लाजा पर 5000 लोगों को भोजन का पैकेट और अन्य खाद्य सामग्री वितरित किया गया.

मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा के द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लगातार जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है. आगे भी जब लॉकडाउन चलेगा तब लोगों के सेवा का कार्य चलता रहेगा. पैदल यात्रा कर रहे श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निजी बसों को भी लगाया गया है. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बड़ी संख्या में लोगों खाद्य सामग्री दिया गया है. सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है. विभिन्न योजनाओं के माध्यम लाभार्थियों को सीधे लाभांवित किया जा रहा है.

वितरण के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल चौधरी, बृजभूषण पांडेय, आकाश शुक्ल, भावेश पांडेय, परमेश्वर शुक्ल, आलोक पांडेय, पिंटू तिवारी, अनूप पांडेय, राजू पांडेय, दिव्यांशु दूबे, रामनेवास गिरी, अरविंद चैरसिया राजकुमार, विजेंद्र सिंह, पंकज श्रीवास्तव, वैभव पांडेय, अंशुमान शुक्ल ने सहयोग प्रदान किया.

UPSC Result 2025 : बस्ती के प्रखर शुक्ल और शिवेंद्र पांडेय ने पास की परीक्षा, जिले में खुशी की लहर यह भी पढ़ें: UPSC Result 2025 : बस्ती के प्रखर शुक्ल और शिवेंद्र पांडेय ने पास की परीक्षा, जिले में खुशी की लहर

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है