ट्रक की ठोकर से मां की मौत, बेटा घायल

ट्रक की ठोकर से मां की मौत, बेटा घायल
Basti Accident News

संवाददाता- बस्ती. (भाब). बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर स्थित पेट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार मां-बेटे को ठोकर मार दिया. गंभीर चोट लगने से मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल बेटे को पुलिस ने अस्पताल भेजा.

सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या की रहने वाली तिलका देवी (45) पत्नी स्व. इन्द्रपाल अपने बेटे बृजलाल (22) के साथ बाइक से भानपुर बाजार में बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने आई थी. सामान खरीदने के बाद बृजलाल बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए जैसे ही भानपुर स्थित पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी. तिलका देवी की मौके पर मौत हो गई और बेटा बृजलाल घायल हो गया.

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र मय फोर्स मौके पर पहुंच गए. घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया. घायल बेटे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा . सोनहा थाने में मृतका के पुत्र बृजलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 May 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/mother-dies-due-to-truck-accident-son-injured/article-3578
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है