विधायक दयाराम चौधरी ने प्रवासी श्रमिकों को कराया भोजन, वितरित किया चप्पल, फल, जरूरी दवायें

9 31

बस्ती (Basti news)कोरोना संकट काल में सदर विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में बस्ती- गोरखपुर हाईवे के खझौला पेट्रोल पम्प के निकट मोदी किचन का संचालन करते हुये प्रवासी श्रमिकों को भोजन, जलपान कराने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. विधायक दयाराम चौधरी ने जब देखा कि लगातार पैदल चलते अनेक श्रमिकों के पास चप्पल तक नहीं था और कुछ श्रमिक पेट दर्द आदि से परेशान थे उनके लिये चप्पल और ईनो, इलेक्ट्राल आदि भेंट किया.

विधायक दयाराम चौधरी ने श्रमिकों की सेवा करते हुये कहा कि समूचा विश्व आज कोरोना महामारी से जूझ रहा है. श्रमिकों को अपने गांवों में बेहतर रोजगार मिले इस दिशा में सरकार ने अनेक पहल किया है. कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव- गांव मनरेगा के तहत कार्य कराये जा रहे हैं.

प्रवासी श्रमिकों की सेवा में विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चौधरी, धर्मराज गुप्ता, ब्रम्हदेव चौधरी, जगराम, परशुराम, देवानन्द पाण्डेय, अर्जुन चौधरी, निरंकार गौड़ , दीपक नायक, मन्नू चौधरी आदि योगदान कर रहे हैं.

बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल यह भी पढ़ें: बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 May 2020 By Bhartiya Basti

विधायक दयाराम चौधरी ने प्रवासी श्रमिकों को कराया भोजन, वितरित किया चप्पल, फल, जरूरी दवायें

बस्ती (Basti news)कोरोना संकट काल में सदर विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में बस्ती- गोरखपुर हाईवे के खझौला पेट्रोल पम्प के निकट मोदी किचन का संचालन करते हुये प्रवासी श्रमिकों को भोजन, जलपान कराने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. विधायक दयाराम चौधरी ने जब देखा कि लगातार पैदल चलते अनेक श्रमिकों के पास चप्पल तक नहीं था और कुछ श्रमिक पेट दर्द आदि से परेशान थे उनके लिये चप्पल और ईनो, इलेक्ट्राल आदि भेंट किया.

विधायक दयाराम चौधरी ने श्रमिकों की सेवा करते हुये कहा कि समूचा विश्व आज कोरोना महामारी से जूझ रहा है. श्रमिकों को अपने गांवों में बेहतर रोजगार मिले इस दिशा में सरकार ने अनेक पहल किया है. कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव- गांव मनरेगा के तहत कार्य कराये जा रहे हैं.

प्रवासी श्रमिकों की सेवा में विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चौधरी, धर्मराज गुप्ता, ब्रम्हदेव चौधरी, जगराम, परशुराम, देवानन्द पाण्डेय, अर्जुन चौधरी, निरंकार गौड़ , दीपक नायक, मन्नू चौधरी आदि योगदान कर रहे हैं.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/mla-dayaram-choudhary-provided-food-to-migrant-workers-distributed-slippers-fruits-essential-medicines/article-3397
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है