आर्केस्ट्रा कलाकार हुए मुखर, कार्यक्रम की अनुमति के लिए सौंपा ज्ञापन

Basti Arkrestra

बस्ती. कोविड 19 से फैली महामारी के कारण घोषित लॉकडाउन के कारण लाखों लोग बेरोजगारी का दंश झेंल रहे हैं. अनलाक के बाद आर्केस्ट्रा कलाकार अब मुखर होने लगे हैं. मांगलिक या धर्मिक कार्यक्रमों के जरिये अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों ने सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुये कार्यक्रमों के आयोजन की मांग उठाने लगे हैं.

इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच के अध्यक्ष पंकज गोस्वामी ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर कलाकारों को आर्थिक मदद देने तथा कार्यक्रमों के आयोजन के इजाजत मांगा है.

पंकज गोस्वामी ने कहा कि हम कलाकार अनुशासित हैं, एक निश्चित मापदण्ड निर्धारित कर जिस प्रकार दुकाने, मॉल आदि खोले गये हैं उसी तरह शर्तें तय करके कलाकारों को भी कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाये जिससे आर्थिक संकट का मुकाबला कर रहे उनके परिवारों को राहत मिल सके.

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राज, विपिन, सोनू, फैसल, सहबान, प्रवीन, आर्यन, अनीषा, उर्मिला, राघवेन्द्र आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: OPINION: कोरोना के बीच मध्यम वर्ग के आर्थिक संकट की बुनियाद पर ध्यान दें सरकारें

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
10 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/memorandum-submitted-for-permission-to-orchestrate/article-3737
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है