कुलदीप ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जनपद का मान - बीएसए

एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में योगदान दे रहे लोग

कुलदीप ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जनपद का मान - बीएसए
kuldeep singh basti

बस्ती. देश और समाज हित मे व्यक्ति के द्वारा किया गया कार्य ही व्यक्ति को सम्मान दिलाता है . यह विचार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने व्यक्त किया,वह एकीकृत कोविड कमांड एवं कन्ट्रोल सेंटर विकास भवन में जिला स्काउट मास्टर एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह को मैसेंजर ऑफ पीस का रिंग बैज देते हुए व्यक्त किया. कहा कि कुलदीप सिंह द्वारा कम्युनिटी सर्विस,कम्युनिटी डेवलपमेंट के क्षेत्र में किये गए कार्यों के लिये दी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स नेशनल हेडक्वार्टर नई दिल्ली से यह सम्मान मिला है,जनपद में भी समय समय पर दिये गए कार्यदायित्वो का निर्वहन कुलदीप सिंह स्वयं एवं अपनी  स्काउट टीम के सहयोग से ससमय पूरा करने के लिये सदैव तैयार रहते हैं.

प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुलदीप सिंह ने कहा कि अपने   अधिकारी का विश्वास ही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है जरूरत पड़ने पर दिनरात कोई भी कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहता हूँ.

मैसेंजर ऑफ पीस का रिंग बैज मिलने पर कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइडस नेशनल हेडक्वार्टर नई दिल्ली के डायरेक्टर राज कुमार कौशिक के प्रति हम आभारी हैं जिन्होने हमें इस योग्य समझा,इस सम्मान के प्राप्त होने से जिम्मेदारी और बढ़ गई है जिसके लिये हमें और संजीदा होना है.

 एकीकृत कोविड  कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में योगदान दे रहे, देवेंद्र कुमार सिंह,स्काउट मास्टर बीपी आनन्द,अतुल पाण्डेय,चन्द्र शेखर प्रसाद गुप्ता,मनोज कुमार, संतोष कुमार गौड, संजय कुमार पांडेय,आनन्द,लक्ष्मण दुबे, रमेश चन्द्र पाण्डेय, युगल किशोर पाठक,राम शंकर जायसवाल, विनय चौबे,आलोक शुक्ल, नीरज कुमार श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद पांडेय,अरविंद कुमार, शेषमणि पाल,नन्दलाल,विष्णु गुप्ता,दिनेश प्रताप सिंह,विनोद कुमार गौतम,विनय कुमार सिंह,कमलेश प्रताप सिंह,श्याम किशोर पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है