भाकियू की बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान समेत उठे मुद्दे, अनूप चौधरी को मण्डल संरक्षक की जिम्मेदारी

Basti News 1 2

बस्ती (Basti News). भारतीय किसान यूनियन की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी की अध्यक्षता में शारीरिक दूरी का पालन करते हुये किसान भवन शिवा कालोनी में सम्पन्न हुई. बैठक में सर्व सम्मत से भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व0 दीवानचन्द चौधरी के पुत्र अनूप चौधरी को बस्ती मण्डल के संरक्षक का उत्तरदायित्व सौंपा गया. इसी क्रम में भाकियू के वरिष्ठ नेता स्व0 दीवानचन्द चौधरी की प्रतिमा को मुण्डेरवा में स्थापित कराये जाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान प्राथमिकता से कराये जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू विद्युत आपूर्ति, जंगली जानवरों से फसलों के बचाव, लॉक डाउन की अवधि में विद्यालयों की फीस माफ कराकर पठन पाठन शुरू कराये जाने, सरकारी अस्पतालों में ओ.पीडी, जांच एवं ईलाज की सुविधा पूर्व की भांति शुरू किये जाने, मुण्डेरवा चीनी मिल में गन्ना बीज आपूर्ति, गन्ना खरीदारी में मनमानी आदि मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने आदि पर गहन विचार किया गया.

भाकियू की बैठक में दीवान चन्द पटेल, शोभाराम ठाकुर, राम मनोहर चौधरी, हृदयराम वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, डा. आर.पी. चौधरी, पारसनाथ गुप्ता, पटेश्वरी श्रीवास्तव, शिवमूरत चौधरी, मनोज वर्मा, परमात्मा, फूलचन्द, हरि प्रसाद, रामसूरत, फूलचन्द शर्मा, घनश्याम चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, चन्द्रभान, दीनानाथ, घनश्याम, रामकृष्ण, रामनरेश, बंधु चौधरी, वीरेन्द्र, दूधनाथ, चन्द्र प्रकाश, जगदम्बा आदि शामिल रहे.

बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 Jun 2020 By Bhartiya Basti

भाकियू की बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान समेत उठे मुद्दे, अनूप चौधरी को मण्डल संरक्षक की जिम्मेदारी

बस्ती (Basti News). भारतीय किसान यूनियन की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी की अध्यक्षता में शारीरिक दूरी का पालन करते हुये किसान भवन शिवा कालोनी में सम्पन्न हुई. बैठक में सर्व सम्मत से भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व0 दीवानचन्द चौधरी के पुत्र अनूप चौधरी को बस्ती मण्डल के संरक्षक का उत्तरदायित्व सौंपा गया. इसी क्रम में भाकियू के वरिष्ठ नेता स्व0 दीवानचन्द चौधरी की प्रतिमा को मुण्डेरवा में स्थापित कराये जाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान प्राथमिकता से कराये जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू विद्युत आपूर्ति, जंगली जानवरों से फसलों के बचाव, लॉक डाउन की अवधि में विद्यालयों की फीस माफ कराकर पठन पाठन शुरू कराये जाने, सरकारी अस्पतालों में ओ.पीडी, जांच एवं ईलाज की सुविधा पूर्व की भांति शुरू किये जाने, मुण्डेरवा चीनी मिल में गन्ना बीज आपूर्ति, गन्ना खरीदारी में मनमानी आदि मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने आदि पर गहन विचार किया गया.

भाकियू की बैठक में दीवान चन्द पटेल, शोभाराम ठाकुर, राम मनोहर चौधरी, हृदयराम वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, डा. आर.पी. चौधरी, पारसनाथ गुप्ता, पटेश्वरी श्रीवास्तव, शिवमूरत चौधरी, मनोज वर्मा, परमात्मा, फूलचन्द, हरि प्रसाद, रामसूरत, फूलचन्द शर्मा, घनश्याम चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, चन्द्रभान, दीनानाथ, घनश्याम, रामकृष्ण, रामनरेश, बंधु चौधरी, वीरेन्द्र, दूधनाथ, चन्द्र प्रकाश, जगदम्बा आदि शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/issues-including-cane-price-payment-in-bku-meeting/article-3699
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है