यूपी के बस्ती को भारतीय रेलवे से मिलेगी बड़ी सौगात, 19.76 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 100 साल पुराने रेलवे स्टेशन की बदल जाएगी तस्वीर
Basti News:
Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती रेलवे स्टेशन को लगभग 100 साल हो चुके हैं. हालांकि अभी भी कुछ सुविधाएं हैं जो इस स्टेशन पर नहीं हैं. हालांकि अब धीरे-धीरे तस्वीर बदल रही है. रेलवे ने बस्ती स्टेशन पर गेस्ट हाउस बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है.
यह गेस्ट हाउस 19.76 करोड़ रुपये से बनेगा. इसमें स्वीमिंग पूल, दस सुईट, इंडोर स्टेडियम, शानदार गेट समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी. बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने इसके संबंध में रेलवे बोर्ड से गेस्ट हाउस के लिए कहा था. इसके बाद लोकसभा चुनाव हुए और सांसद राम प्रसाद चौधरी बन गए.
क्या बोले रेलवे के अधिकारी?
फिर लगा कि बस्ती को यह सुविधा मिलने में देर हो सकती है. हालांकि सांसद राम प्रसाद चौधरी के प्रतिनिधि अरविंद यादव के अनुसार इस संबंध में रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा गया है.
वर्क डिवीजन में सीनियर सेक्शन इंजीनियर सचींद्र सिंह ने कहा कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है. मंजूरी मिलते ही आगे का काम होगा.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है